फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election 2024 Nomination will be held in Varanasi from 7th to 14th May

लोकसभा चुनाव: वाराणसी में सात से 14 मई तक होगा नामांकन, कलेक्ट्रेट को संवारने के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Sat, 04 May 2024 11:41 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 04 May 2024 11:41 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर वाराणसी में सात से 14 मई तक नामांकन होगा। इसको लेकर कलेक्ट्रेट परिसर को सजाने- संवारने के साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Nomination will be held in Varanasi from 7th to 14th May
वाराणसी कलेक्ट्रेट परिसर को संवारा जा रहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में सात से 14 मई तक कलेक्ट्रेट सभागार में नामांकन होगा। नामांकन की कार्यवाही सुबह 11 बजे अपराह्न 3 बजे तक चलेगी। 11 मई को द्वितीय शनिवार और 12 मई को रविवार के कारण नामांकन नहीं होगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने दी।

विज्ञापन


नामांकन पत्रों की जांच 15 मई को होगी। नाम वापसी 17 मई को अपराह्न तीन बजे से पूर्व तक होगी। मतदान 1 जून को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना 4 जून को होगी। नामांकन की तैयारियां शुरू हो गई है। नामांकन स्थल को सजाने संवारने के साथ सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


यहां बतौर भाजपा प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इंडी गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय और बसपा प्रत्याशी अतहर जमाल लारी भी नामांकन करेंगे। वीवीआईपी सीट होने के कारण यहां की तैयारियों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट के प्रवेश करते ही सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय के पास एक अतिरिक्त लोहे का गेट लगाया गया है। इस गेट के पहले सेंसर युक्त बैरियर भी लगाया गया है ताकि नामांकन के दौरान केवल अधिकृत लोगों को ही प्रवेश दिया जा सके। सुरक्षा को ध्यान में रखकर लगे लोहे का गेट बंद करने से भीड़ को रोका जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे परिसर को रंग रोगन किया जा रहा है। टूटे प्लास्टर खुरचने के बाद प्लास्टर ऑफ पेरिस से समतल किया जा रहा है। इंटरलॉकिंग बदली जा रही है। पेड़ों के आसपास चौकोर में ईंट का घेरा बनाया जा रहा है। दीवारों पर रंगरोगन के साथ आकर्षक चित्रकारी की जा रही है। इस पर गंगा घाट की चित्रकारी उकेरी जा रही है। जिस तरफ अधिवक्ता बैठते हैं वहां पर लोहे की चादर से ढंका गया है ताकि दूसरी तरफ न दिखे।

इस पर गंगा घाटों की चित्रकारी की गई है। कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। नामांकन के दौरान किसी प्रकार की अड़चन न आने पाए। इसके लिए खास इंतजाम किया जा रहा है। फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। एडीएम प्रशासन कक्ष में वीवीआईपी के बैठने की व्यवस्था के लिए कुर्सियां लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed