फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election 2024 CM Yogi Adityanath Public Meeting in kashi for PM Modi

CM Yogi In Varanasi: सीएम योगी बोले, UP में माफिया मिट्टी में दफन हो चुके, अब यहां दीपोत्सव, रंगोत्सव होता है

Sat, 25 May 2024 08:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 25 May 2024 08:29 PM IST
सार

CM Yogi Adityanath In Varanasi : सीएम योगी ने कहा कि ये नया भारत है। किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन जो छेड़ेगा उसे छोड़ता नहीं है। कहा कि 2014 के बाद से काशी का नव्य और भव्य रूप में आपके सामने है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 CM Yogi Adityanath Public Meeting in kashi for PM Modi
CM Yogi Adityanath In Varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया मिट्टी में दफन हो चुके हैं। अब भारत में आतंकवाद और उत्तर प्रदेश माफियाराज नहीं है। उत्तर प्रदेश महोत्सव का प्रदेश बन चुका है। कहीं दीपोत्सव, कहीं रंगोत्सव, कहीं देव दीपावली हो रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पहली बार अस्सी घाट पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार आई तो कांग्रेस पर्सनल लॉ लाएगी। गठबंधन तालिबानी शासन लाने का प्रयास करेगी। राहुल गांधी कहते हैं कि प्रॉपर्टी का सर्वे कराकर विरासत टैक्स लगाएंगे और आधी प्रॉपर्टी ले लेंगे। उसे पाकिस्तान, बांग्लादेश से आए घुसपैठियों में बांट देंगे। आप लोग याद रखना बाबा विश्वनाथ और मथुरा के भगवान मंदिर औरंगजेब ने तोड़ा था। औरंगजेब का जजिया कर ही विरासत टैक्स है। यह जहां दफन है, वहीं दफन होने देना है। कोई मुस्लिम भी अपने बेटे का नाम औरगंजेब नहीं रखता है, क्योंकि उसने सत्ता के लिए अपने भाई और पिता का खून कर दिया था। मगर कांग्रेस में औरंगजेब की आत्मा घुस गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

Lok Sabha Election 2024 CM Yogi Adityanath Public Meeting in kashi for PM Modi
CM Yogi Adityanath In Varanasi - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के पहले सुबह के समाचार पत्रों में घोटाले और आतंकवादी हमले की खबरें होती थीं। कारण, कांग्रेस आतंकवाद और नक्सलवाद को समर्थन देने वाली पार्टी है। 2014 में काशी ने नरेंद्र मोदी को चुना और आज उसी भारत में आतंकवाद व नक्सलवाद समाप्त हुआ है। काशी में संकट मोचन मंदिर व कचहरी, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद समेत अनेक भागों में विस्फोट होते थे। तब सरकारें लाचार थीं, लेकिन आज सीमापार के आतंकी समाप्त हो गए। यूके के एक समाचार पत्र में रिपोर्ट छपी कि तीन साल में पाकिस्तान के अंदर दो दर्जन से अधिक आतंकी मार दिए गए। उसने आशंका जताई कि इसके पीछे भारत की एजेंसियां हैं । यानी दुश्मन के घर में भी भारत विरोधी तत्व सुरक्षित नहीं हैं। यह नया भारत है। छेडे़गा नहीं, मगर छेड़ा तो छोड़ेगा नहीं।

सीएम योगी ने कहा कि याद करिए काशी को काशी की पहचान दिलाने के लिए पीएम मोदी ने कहा था उन्हें मां गंगा ने बुलाया है। उन्होंने गंगा को निर्मल बनाया। अब काशी के चारों ओर फोरलेन कनेक्टिविटी होती है। काशी का एयरपोर्ट सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट माना जाता है। देश का सबसे बड़ा रोपवे, मंदिरो का कायाकल्प किया गया। बाबा विश्वनाथ इंतजार कर ही रहे थे अपने भक्त मोदी का कब वो आएंगे और कब मंदिर बनेगा। अगर कहीं सर्वाधिक टूरिस्ट आ रहे हैं तो काशी में। काशी में आज क्या नहीं है। रेलवे का मॉडल, हाइवे सब कुछ काशी के पास है। वंदे भारत काशी के पास है।

सीएम योगी ने कहा कि मोदी जी ने कहा था मां गंगा आस्था तो हैं ही। इसीलिए काशी से होकर क्रूज का संचालन हुआ है। अब रोपवे का निर्माण हो रहा है। कैंट से विश्वनाथ तक कुछ ही मिनट में तय कर लेंगे। इस नई काशी ने मोदी जी को चुना तो मोदी जी ने पूरे भारत का कायाकल्प कर दिया। पीएम मोदी  के कार्यकाल में आतकंवाद का समाप्त हुआ। बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का मॉडल प्रस्तुत हुआ है। भारत के अंदर विकास का मॉडल क्या होना चाहिए। भारत आज एक मॉडल के रूप में विकसित हो गया। 2014 से पहले से सुबह समाचार पत्रों में घोटालों की खबरें आती थीं, शाम को आतकंवादी हमले की खबरें। आज स्थितियां बदल चुकी हैं। 
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 CM Yogi Adityanath Public Meeting in kashi for PM Modi
CM Yogi Adityanath In Varanasi - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के समय विस्फोट में संकटमोचन पर हमला हुआ था। यहां की कचहरी पर हमला होता था। जब हम सरकार के सामने यह मुद्दा रखते थे तो वह कहती थी कि यह सीमा पार के हमले हैं। पाकिस्तान के अंदर दो हजार आतकंवाद मार दिए गए। अब दुश्मन के घर में भी भारत विरोधी तत्व सुरक्षित नहीं। यह नया भारत छेड़ेगा नहीं और छोड़ेगा भी नहीं। आज आप देखते होंगे व्यापारी से रंगदारी नहीं मांगी जा रही। उसे सम्मानित किया जा रहा है। 4 जून को फिर एक बार मोदी सरकार बनने पर व्यापारियों को लाभ मिलेगा। 

सीएम ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। यहां अब कोई भूख से नहीं मरता है। इंडिया गठबंधन कहता है, भारत को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए। इनसे कहना वहीं जाओ भीख भी नहीं मिलेगी। पाकिस्तान में 23 करोड़ लोग भुख से मर रहे हैं। हम आयुष्मान कार्ड चला रहे हैं। किसान को सम्मान निधि दे रहे, गरीबों के मकान बन गए हैं। अयोध्या में प्रभु राम का धाम, काशी विश्वनाथ धाम देखिए। सपा नेता कहते हैं मंदिर बेकार है। बेकार तुम्हरी बुद्धि हो गई है। अयोध्या जाकर देखो मोदी जी ने 500 वर्षों का इंतजार समाप्त कर दिया। यह हम काशीवासियों का गर्व है। जब कोई कहेगा 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ तो आप कहेंगे आपने ही मोदी जी को सांसद बनाया है। यह बोलने का अधिकार आपका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed