{"_id":"66542adccdc619c90d058f94","slug":"lok-sabha-election-2024-bjp-mp-manoj-tiwari-said-on-pok-in-public-meeting-in-varanasi-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election : तीसरी बार मोदी पीएम बनेंगे तो पीओके का रास्ता साफ, मनोज तिवारी ने काशी में कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election : तीसरी बार मोदी पीएम बनेंगे तो पीओके का रास्ता साफ, मनोज तिवारी ने काशी में कही ये बात
Mon, 27 May 2024 12:10 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 27 May 2024 12:10 PM IST
सार
BJP MP Manoj Tiwari In Varanasi: वाराणसी में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मोदी तीसरी बार पीएम बनेंदे तो पीओके का रास्ता साफ हो जाएगा। मनोज तिवारी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाई।
विज्ञापन
भाजपा सांसद मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता मोदी के सिपाही हैं। उनका सिपाही होना गर्व की बात हैं। रविवार को पंचक्रोशी पर आयोजित एक सभा में उन्होंने कहा कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो पीओके को भारत में मिलाने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
मनोज तिवारी ने कहा कि वोट इस प्रकार डालें की यदि अयोध्या जाएं तो भगवान राम की मूर्ति से आंख मिला सकें। पीएम ने घर घर गैस कनेक्शन, शौचालय व आवास उपलब्ध करवाया। जिससे लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठकर जीवन यापन कर सकें। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर लोगों को भाजपा के कार्यों की जानकारी देने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिषासुर के रास्ते पर है। यूक्रेन व रूस के लड़ाई के बीच मेडिकल की पढ़ाई कर रहे 23 हजार बच्चे फंसे थे। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात कर सभी बच्चों को सुरक्षित वापस लाए। इससे भारत का गौरव बढ़ा। इसलिए वापस मोदी को लाना है। भाजपा की देन है कि वर्षों से तिरपाल में रहे भगवान राम के लिए मंदिर बनवाया।
विज्ञापन
सूबे के कैबिनेट मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री लगभग 80 करोड़ लोगों को राशन उपलब्ध करवा रहे हैं। इस दौरान अरविंद सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, सभासद राजेश यादव, अभय पांडेय मौजूद रहे।