फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 tej bahdur propose surrender for outrage in code of conduct

तेज बहादुर यादव ने कोर्ट में दिया आवेदन, आचार संहिता के उल्लंघन में आत्मसमर्पण की कही बात

Tue, 07 May 2019 05:32 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 07 May 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 tej bahdur propose surrender for outrage in code of conduct
तेज बहादुर यादव (फाइल फोटो) - फोटो : self

बीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर को सपा द्वारा प्रत्याशी बनाने के बाद सियासी गलियारे काफी गर्म नजर आए। इसके बाद तेज बहादुर यादव का नामांकन रद्द होने पर भी काफी हंगामा बरपा। इसके बाद तेज बहादुर पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज हो गया। अब मंगलवार को तेजबहादुर ने कोर्ट में खुद आत्मसमर्पण की बात की है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नामांकन कर चर्चा में आए बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेजबहादुर ने कोर्ट में आवेदन किया है। तेजबहादुर ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पशुपतिनाथ मिश्र की अदालत में आदर्श आचार संहिता के मामले में आत्मसमर्पण करने की बात लिखित रूप से दी है। कोर्ट ने इस आवेदन पर 9 मई को आख्या तलब की है।
विज्ञापन

 

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रात्तकलां निवासी तेजबहादुर ने अधिवक्ता राजेश गुप्ता और राजकपूर चौधरी के जरिए दिए गए आवेदन में कहा कि वाराणसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से सपा के प्रत्याशी थे। जिसका नामांकन पत्र खारिज हो गया था।

समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिली है कि मेरे खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला कैंट थाने में दर्ज है। इस बाबत दर्ज मुकदमे में थाने से स्पष्ट आख्या तलब की जाए, ताकि मैं कोर्ट में समर्पण कर सकूं। इस आवेदन पर कोर्ट ने 9 मई को आख्या तलब की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed