फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 police investigate naxlite area in sonbhadra

खुफिया विभाग ने जारी किया अलर्ट, पुलिस की 70 टीमें नक्सली क्षेत्रों को लेकर हुईं सतर्क

Sat, 18 May 2019 08:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 18 May 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 police investigate naxlite area in sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। खुफिया विभाग के इनपुट के बाद जिले की सीमा से सटे राज्यों की सड़कों, पुलिया आदि की जांच तेज कर दी गई है। जगंली, पहाड़ी रास्ते में पोलिंग पार्टियों को कोई परेशानी ना हो, इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने 70 टीमें तैयार की हैं, जो लगातार पड़ोसी राज्यों से सटे संपर्क मार्गों पर नजर रख रही हैं।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो खुफिया विभाग से इनपुट मिला है कि कुछ दिन पहले रात में बभनी थाना क्षेत्र के आसनडीह गांव से चार किमी दूर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र के तारकेश्वरपुर गांव में पांच अज्ञात बंदूकधारियों ने उप सरपंच शंभूनाथ गुप्ता को बोलेरो से जाते समय रोक कर उनसे काफी समय तक पूछताछ की। सरपंच ने बरात ले जाने की बात बताई तब उन्हें जाने दिया।
विज्ञापन


शंभूनाथ गुप्ता ने घटना की सूचना सनावल थाने पर दी है। उसी दिन कुंदुरू के ग्रामीणों ने 30-35 व्यक्तियों को टार्च जलाते हुए गांव के पास गुजरते हुए देखा, इनके नक्सली होने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जिले से सटे चारों राज्यों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सादी पोशाक में 70 टीमें नक्सल इलाकों से गुजरने वाली रेलवे ट्रैक, जिन रास्तों से पोलिंग पार्टियों बूथों पर गई हैं और वहां से लौटेंगी उन रास्तों में पडने वाले पुल, पुलिया, 116 वल्नरेबल बूथों और 346 क्रिटिकल बूथों पर पैनी नजर रख रही हैं।


पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए बूथों पर जरूरत के अनुसार फोर्स की तैनाती की गई है। एसपीओ, पुलिस मित्रों और चौकीदारों को भी अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed