{"_id":"5cd40f19bdec220770316868","slug":"lok-sabha-election-2019-pm-modi-brother-campaign-for-vote-in-favor-of-bjp-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव जा कर वोट मांग रहे पीएम मोदी के भाई, वाराणसी की जनता को विकास का दिला रहे भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव जा कर वोट मांग रहे पीएम मोदी के भाई, वाराणसी की जनता को विकास का दिला रहे भरोसा
Thu, 09 May 2019 04:59 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 09 May 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी के लिए वोट मांगते उनके भाई
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद के लिए भाजपा के दिग्गज नेता माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। चाहे वो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हो या प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हो, हर कोई वाराणसी में पीएम मोदी के पक्ष में जमीन तैयार कर रहा है। वाराणसी में प्रचार करने में पीएम मोदी के भाई भी पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
वाराणसी संसदीय क्षेत्र के ठटरा गांव में बुधवार रात लगभग आठ बजे भाजपा के समर्थन में प्रधानमंत्री के भाई सोम दामोदर दास मोदी ने वोट मांगे। सोम दामोदर दास मोदी ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सड़क एवं तालाब का सुंदरीकरण एवं अतिक्रमण सहित अन्य समस्याएं बताईं। सोम दामोदर दास ने आश्वासन दिया की सांसद आदर्श गांव ठटरा चयन कर विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
सोम दामोदर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में वोट कर नए भारत के निर्माण में सहयोग करने की बात कहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बबलू सिंह और संचालन भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने किया।