फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 people beat a man to vote bjp in jaunpur

युवक से पूछा किसे दिया वोट, जवाब में 'भाजपा' सुन लोगों ने किया ये काम

Sat, 18 May 2019 01:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 18 May 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 people beat a man to vote bjp in jaunpur
सांकेतिक तस्वीर

यूपी के जौनपुर जिले के बक्शा क्षेत्र में एक युवक की वोट देने के मामले में कुछ बदमाशों ने जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने वाराणसी-लखनऊ हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जौनपुर के बक्शा क्षेत्र के बेलहटा गांव में गुरुवार रात वोट देने के विवाद में कुछ बदमाशों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना से गुस्साए परिजनों ने शुक्रवार सुबह सरायहरखू गांव स्थित भोला मंदिर के पास वाराणसी-लखनऊ हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों को सुमझाकर आधे घंटे बाद जाम खुलवाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और इतने ही अज्ञातों पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और इतने ही अज्ञातों पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बक्शा थाना क्षेत्र के बेलहटा गांव निवासी रोहित बिंद(25) गुरुवार को परिवार के एक युवक के साथ गांव केएक भोज में गया था। जब रात करीब आठ बजे वह घर लौट रहा था, तभी रास्ते में पांच-छह मनबढ़ों (बदमाशों) ने रोक कर पूछा कि उसने किसको वोट दिया है? रोहित के मुताबिक उसने जैसे ही भाजपा पार्टी का नाम लिया, सभी ने उसकी पिटाई कर दी।

युवक वहां से घर पहुंचा और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। घटना के विरोध में शुक्रवार सुबह भाजपा के कुछ नेताओं के साथ परिवार के लोगों ने सरायहरखू गांव स्थित भोला मंदिर के पास हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ सदर, बदलापुर और बक्शा थाने की फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस ने आधे घंटे बाद जाम समाप्त करवा दिया।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अनुपम यादव, विकास यादव, दिलीप यादव और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed