{"_id":"5bfac193bdec2241471f61a2","slug":"lok-janshakti-party-says-that-he-will-fight-loksabha-election-with-bjp-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोजपा का बड़ा एलान, भाजपा के साथ मिलकर यूपी में लोकसभा चुनाव लड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोजपा का बड़ा एलान, भाजपा के साथ मिलकर यूपी में लोकसभा चुनाव लड़ेगी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पांडेय ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेताओं से बातचीत की जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव से मुलाकात हुई है। यूपी में लोजपा और भाजपा के तालमेल को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल से मुलाकात सुनिश्चित हुई है। यूपी में लोजपा लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा। गठबंधन के स्वरूप को मजबूत करेगी।
रविवार को वाराणसी के संकटमोचन स्थित संस्कार वाटिका में पार्टी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में चार लाख कार्यकर्ता बनाए जाएंगे। प्रत्येक जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष को मिलकर पांच हजार सदस्य बनाना है। कहा कि तीन दिसंबर को बुंदेलखंड की बैठक महोबा में हो रही है। इसमें 15 जिलाध्यक्ष भाग ले रहे हैं।
इस महीने के अंत तक प्रदेश के सभी वर्तमान जिलाध्यक्षों से संपर्क हो जाएगा। लोजपा आने वाले दिनों में पार्टी का विस्तार कर रही है। जनवरी में प्रदेश कमेटी घोषित होगी। जनवरी के अंत में लखनऊ में बड़ा सम्मेलन होगा। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान और सांसद चिराग पासवान भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी ललित नारायण पासी ने की।