फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lockdown in schools, teachers will take out an attention rally today

Varanasi News: स्कूलों में तालाबंदी कर आज ध्यानाकर्षण रैली निकालेंगे शिक्षक

Thu, 08 Dec 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in schools, teachers will take out an attention rally today
विभिन्न मांगों को लेकर नगर के सतीशचंद्र महाविद्यालय परिसर में चल रहे शिक्षकों के धरने को संबोधि? - फोटो : BALLIA
बलिया। जिले के शैक्षणिक परिसरों को अराजकता मुक्त कराने और बीते दिनों सतीशचंद्र कॉलेज में चल रहे शिक्षकों और कर्मचारियों का धरना धीरे-धीरे उग्र रूप लेता जा रहा है।
विज्ञापन

धरना के 10वें दिन बृहस्पतिवार को आंदोलित शिक्षकों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में ताला बंदीकर कार्य बहिष्कार करने का एलान किया। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जिला प्रशासन के उदासीन रवैये के विरोध में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने यह घोषणा की गई।
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि शुक्रवार को जनपद के शिक्षक और कर्मचारी सतीश चंद्र कॉलेज के धरनास्थल से एक विशाल ध्यानाकर्षण रैली निकालते हुए जिलाधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे। बताया कि रैली के लिए सभी रणनीतिक तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इस दौरान जनपद के सभी प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय और महाविद्यालय सहित समस्त सेवाएं ठप रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, शिक्षामित्र प्राथमिक संघ, राज्य कर्मचारी महासंघ, जिला कलेक्ट्रेट संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सहित समस्त संबद्ध संगठन भी शामिल होंगे। धरना में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री राजेश पांडेय, वेद प्रकाश पांडेय, कौशल उपाध्याय, रंगनाथ मिश्र, डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव, डॉ. निशा राघव, डॉ. सुधा राणा, डॉ. साहब दुबे, डॉ. धर्मात्मानंद, डॉ. जैनेंद्र पांडेय, शिक्षणेतर कर्मचारी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव और महामंत्री राम कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed