फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lockdown at the gate of Central Office, employees came out from the back gate, scuffle between guards and students.

Varanasi News: सेंट्रल ऑफिस के गेट पर तालाबंदी, पीछे गेट से निकले कर्मचारी, गार्डाें-छात्रों में धक्कामुक्की

Sat, 19 Oct 2024 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Lockdown at the gate of Central Office, employees came out from the back gate, scuffle between guards and students.
सुरक्षा गार्डाें ने रोका, छात्रों ने हटाई बैरिकेडिंग, दौड़कर पहुंचे धरना स्थल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस के बाहर शुक्रवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और सुरक्षा गार्डों में जोरदार धक्कामुक्की हुई। छात्रों ने बीएचयू अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर से लेकर एकेडमिक कार्याें में अनियमितता का आरोप लगाया। सेंट्रल ऑफिस के गेट का ताला बंद वीसी और अधिकारियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की जा रही थी। न तो कोई अंदर आ सकता था और न ही बाहर। ड्यूटी खत्म करने के बाद कर्मचारी पीछे के रास्ते से बाहर निकले। 19 मांगों को लेकर छात्र देर रात धरने पर बैठे रहे।
एबीवीपी छात्रों के समर्थन में दूसरे रास्तों से कुछ छात्र आ रहे थे। जब प्रॉक्टोरियल बोर्ड के गार्डों ने इन्हें ऑफिस की ओर जाने से रोका तो जमकर हंगामा हुआ। छात्रों ने बैरिकेडिंग गिराई और जवानों को जबरन हटाया। इसके बाद दौड़ते हुए छात्र सेंट्रल ऑफिस के गेट तक पहुंचे, जहां उनके साथी प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों ने कहा कि ये अनिश्चितकालीन आंदोलन है। जब तक बीएचयू प्रशासन की ओर से उनकी 19 मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं दे दिया जाता, तब तक धरना देते रहेंगे। छात्रों ने कहा कि सीएजी रिपोर्ट में कई अनियमितताएं उजागर हुईं। अस्पताल में दवाओं और मशीनों की खरीदारी में कई गड़बड़ियां मिली हैं।
विज्ञापन

छात्रों ने 19 मुद्दों पर किया विरोध
पीएचडी में पहले की तरह से एमफिल धारकों को मौका देना, अस्पताल में छात्रों के लिए ओपीडी का समय बढ़ाना, बंद साइकिल स्टैंड को फिर से चालू करना, क्लासेज के बीच लंच के लिए इंटरवल, पब्लिक टायलेट को बढ़ाया जाए, आईओई में खर्च पैसे को सार्वजनिक करना, इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, नियुक्त सलाहकारों की जांच, दिव्यांगों के लिए हर भवनों पर रैंप, दीक्षांत में छात्रों की उपाधि से श्री-श्रीमती को हटाना आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed