{"_id":"4f48f49649003766b68534640a7d5c8c","slug":"lock-up-showing-fear-of-25-thousand-charged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालात का डर दिखा वसूले 25 हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवालात का डर दिखा वसूले 25 हजार
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पहले 36 हजार, एक घंटे बाद 77 हजार और एक माह बाद 1.22 लाख रुपये...। यह हरहुआ ब्लाक कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनंतलाल प्रजापति के घर का बिजली बिल का ब्योरा है।
विज्ञापन
बिल जमा न करने पर आरसी कटने और हवालात में डालने का भय दिखाकर अमीन ने अनंतलाल से पहले पांच फिर बाद में 20 हजार रुपये वसूले। यह शिकायत तहसील दिवस के अवसर पर मंगलवार को सदर तहसील पहुंचीं। अनंतलाल की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने इसकी जांच का जिम्मा एसडीएम सदर को दिया है।
विज्ञापन
बेला चोलापुर के फूलचंद्र ने शिकायत की कि पैमाइश के लिए 10 हजार पांच सौ रुपये लेने के बाद भी राजस्व अधिकारी और उनके सहयोगी ने रिपोर्ट नहीं दी है। हंकार टोला सूरजकुंड के कासिम अहमद ने शिकायत की कि कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है।
विज्ञापन
डीएम ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। तहसील दिवस पर डीआईजी एसके भगत, डीएम प्रांजल यादव, एसएसपी जोगेंद्र कुमार, नगर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी सहित सभी विभागों के अधिकारी रहे।