फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lights lit up on altars, songs of Chhath resonated in homes

वेदियों पर जल उठे दीप, घरों में गूंजे छठ के गीत

Wed, 10 Nov 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Lights lit up on altars, songs of Chhath resonated in homes
लोक आस्था का महापर्व मंगलवार को संझवत के साथ आरंभ हो गया। महिलाओं ने नमक रहित एक अन्न का भोजन कर खरना व्रत किया। इसके साथ ही 36 घंटे का निराजल व्रत भी आरंभ हो गया। बुधवार को अस्ताचलगामी और बृहस्पतिवार को उदीयमान भगवान भास्कर के अर्घ्य के साथ पूर्ण छठ व्रत पूरा होगा।
विज्ञापन

मंगलवार से सूर्य षष्ठी के व्रत की शुरुआत हो गई। नहाय-खाय के साथ सोमवार को व्रत का संकल्प लेने वाली महिलाओं ने स्नान के बाद भगवान सूर्य का स्मरण किया। फिर निराजल व्रत का श्रीगणेश किया। पीला वस्त्र धारण कर परंपरा के अनुसार नाक से माथे तक सिंदूर लगाया। व्रती महिलाएं दोपहर से ही पूजन की तैयारियों में जुट गईं। दिन भर के व्रत के बाद शाम को मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी से चावल और गुड़ का खीर बनाकर प्रसाद तैयार किया। व्रती महिलाओं ने सूर्य देव और छठ मां की पूजा कर गुड़ के खीर का भोग लगाया। साथ ही प्रसाद ग्रहण किया और परिवार के सदस्यों और परिचितों को वितरण किया। प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। पारण 11 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा। वहीं, दूसरी तरफ गंगा के तट, कुंड और सरोवरों पर वेदियों की साज-सजावट का काम भी चलता रहा। शाम को वेदियों पर महिलाओं ने दीप जलाकर खरना के व्रत को पूर्ण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed