फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Life is dependent on donations from the university became the norm

दान से विश्वविद्यालय तो बन गया पर जान को मोहताज है आदर्श

Fri, 21 Oct 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 21 Oct 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
दान की बुनियाद पर महामना ने इतना बड़ा विश्वविद्यालय तो खड़ा कर दिया, लेकिन उसी विश्वविद्यालय में विज्ञान संस्थान के छात्र अपने एक साथी की जान बचाने के लिए सहयोग राशि मांगने निकले तो उन्हें बेहद निराशा हाथ लगी। अगर दानदाताओं के नाम खोल दिए जाएं तो उन्हें शर्मसार होना पड़ेगा। लाख रुपये से ज्यादा तनख्वाह पाने वाले प्राध्यापकों में कोई 50 तो कोई 100-150 की मदद कर रहा है। बीएचयू प्रशासन चाहे तो स्वत: संज्ञान लेकर कैंसर से जूझ रहे बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र आदर्श निगम की मदद कर उसे मौत के मुंह में जाने से बचा सकता है।
विज्ञापन



परिसर में घूम रहे ‘अमर उजाला’ संवाददाता की नजर जैसे ही हाथ में दान के लिए बॉक्स लेकर घूम रही छात्र-छात्राओं की टोली पर पड़ी तो वह ठिठक गया। छात्रों से बातचीत में पता चला कि वह ब्लड कैंसर से जूझ रहे कानपुर निवासी बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र आदर्श के इलाज के लिए सहयोग राशि इक ट्ठा कर रहे हैं। उनकी कोशिश है कि पीड़ित छात्र की अधिक से अधिक मदद की जा सके। उसका इलाज एसजीपीजीआई (लखनऊ) में चल रहा है, जिसमें करीब 40 लाख रुपये खर्च होने की संभावना है।
विज्ञापन



उसके परिवार की हालत भी ऐसी नहीं है कि वे अपने दम पर इलाज करा सकें। धन्य हैं ये सहयोगी छात्र और उनकी यह सोच लेकिन उनका क्या कहें जो इसमें सक्रिय भागीदारी नहीं कर पा रहे हैं। वैसे अगर बीएचयू प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले तो शायद इन छात्रों को दान मांगने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और आदर्श की जान भी बच जाएगी। उधर उसके पिता रामचंद्र निगम ने बेटे के इलाज के लिए कानपुर में जरौली फेज-2 स्थित अपना घर तक गिरवी रख दिया है, इसके बाद भी उन्हें करीब पांच लाख रुपये ही मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed