फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Library inaugurated at PM SHRI Government Queen's Inter College; meritorious students felicitated.

Varanasi News: पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में पुस्तकालय का लोकार्पण, सम्मानित किए गए प्रतिभाशाली छात्र

Thu, 23 Jul 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Library inaugurated at PM SHRI Government Queen's Inter College; meritorious students felicitated.
पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के विवेकानंद सभागार में बुधवार को नवीनीकृत पुस्तकालय का लोकार्पण और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने फीता काटकर पुस्तकालय का लोकार्पण किया। उन्होंने पुस्तकालय की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तकें और पुस्तकालय ज्ञान परंपरा के संवाहक हैं तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि पुस्तकें हमारी ज्ञान परंपरा की प्रत्यक्ष संवाहिका हैं। विद्यार्थी और पुस्तक का अटूट संबंध है। छात्र परिश्रम करके मेधावी बनते हैं और ऐसे छात्रों का सम्मान आदर्श रूप में आवश्यक है। इतिहासकार एवं बैरिस्टर डॉ. केपी जायसवाल क्वींस कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं। विद्यालय में केपी जायसवाल स्मृति द्वार तथा निःप्रयोज्य भवन के ध्वस्तीकरण के बाद सभागार के निर्माण का आश्वासन दिया। इस दौरान विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों को उत्तरीय, मेडल, प्रमाण-पत्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय के छात्र सूर्यदीप प्रजापति द्वारा राज्य मेरिट सूची में छठा स्थान प्राप्त करने पर मुख्य अतिथि ने विशेष रूप से उनकी सराहना की। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से निरंतर अध्ययनशील रहने तथा परिश्रम के माध्यम से ज्ञान अर्जित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विश्वेश्वर सिंह, उप प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष राय, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed