{"_id":"62e219b2ae804e3a2018eaf3","slug":"library-facilities-will-be-available-to-bhu-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News for BHU Student: बीएचयू में घर बैठे छात्रों को मिल सकेंगी लाइब्रेरी की सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News for BHU Student: बीएचयू में घर बैठे छात्रों को मिल सकेंगी लाइब्रेरी की सुविधाएं
Thu, 28 Jul 2022 12:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:29 PM IST
सार
बीएचयू के छात्रों के लिए खुशखबरी है। अब बीएचयू के छात्रों को घर बैठे लाइब्रेरी की सुविधाएं मिलेंगी। छात्र-छात्राएं लैपटॉप, मोबाइल या टैब के माध्यम से लॉगिन करके इस सुविधा का किसी भी समय कहीं से भी लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू के छात्र-छात्राओं को अब घर बैठे लाइब्रेरी की सुविधाएं मिल सकेंगी। ई-लाइब्रेरी के माध्यम से ही वह केंद्रीय ग्रंथालय में ई रिसोर्स का उपयोग जरूरत पड़ने पर कर सकते हैं। केंद्रीय ग्रंथालय की ओर से ई-लाइब्रेरी पोर्टल के उपयोग के बारे में आयोजित कार्यशाला में छात्रों को ई रिसोर्स के उपयोग की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के ग्रंथालयी डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि केंद्रीय ग्रंथालय द्वारा ई-रिसोर्स उपयोग को और सुविधाजनक बनाने के लिये यह कार्यशाला काफी उपयोगी साबित होगी। विश्वविद्यालय में संस्थानों, संकायों में ई-लाइब्रेरी पोर्टल पर कार्यशाला का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
ई- लाइब्रेरी साफ्टवेयर, डेवलपर एंड सीईओ मोहित शर्मा ने विद्यार्थियों को ई-लाइब्रेरी के प्रभावी उपयोग के बारे में बताया। छात्र-छात्राएं लैपटॉप, मोबाइल या टैब के माध्यम से लॉगिन करके इस सुविधा का किसी भी समय कहीं से भी लाभ उठा सकते हैं। ई-रिसॉर्स को सिंगल विंडो सर्च के माध्यम से 16156 ई-जर्नल, 82304 ई-बुक, 131855 विडियो लेक्चर्स, 781234 ई-थिसिस, 2299 रिपोर्ट्स व 27 डाटाबेस को प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन