फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Letter to vacate hostel in BHU goes viral on social media

बीएचयू में हॉस्टल खाली करने का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बीएचयू प्रशासन ने कही ये बात

Thu, 01 Apr 2021 08:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 01 Apr 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
Letter to vacate hostel in BHU goes viral on social media
kashi hindu vishwavidyalay bhu - फोटो : kashi hindu vishwavidyalay bhu
बीएचयू में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पांच अप्रैल से हॉस्टल बंद करने का एक पत्र बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल पत्र पर कुलसचिव और उप कुलसचिव शिक्षण दोनों के हस्ताक्षर भी अंकित हैं। उधर बीएचयू प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से इस पत्र को फर्जी बताते हुए छात्रों को इस तरह की गतिविधि से सतर्क रहते हुए वेबसाइट, ट्विटर देखते रहने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालय में पिछले सप्ताह हुई एक बैठक में ऑफलाइन कक्षाओं को बंद रखने और आनलाइन कक्षाओं के जारी रखने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन


साथ ही छात्रावासों में रहने वाले छात्रों को घर जाने की भी सलाह दी गई थी। अब एक अप्रैल की तारीख में पांच अप्रैल से हॉस्टल बंद करने और 72 घंटे के भीतर उसे खाली करने का एक आदेश सुबह से ही वायरल होने लगा। विश्वविद्यालय की ओर से इसे फर्जी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed