{"_id":"6065e6a48ebc3ee63965ef2f","slug":"letter-to-vacate-hostel-in-bhu-goes-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में हॉस्टल खाली करने का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बीएचयू प्रशासन ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में हॉस्टल खाली करने का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बीएचयू प्रशासन ने कही ये बात
Thu, 01 Apr 2021 08:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 01 Apr 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
kashi hindu vishwavidyalay bhu
- फोटो : kashi hindu vishwavidyalay bhu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पांच अप्रैल से हॉस्टल बंद करने का एक पत्र बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल पत्र पर कुलसचिव और उप कुलसचिव शिक्षण दोनों के हस्ताक्षर भी अंकित हैं। उधर बीएचयू प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया।
विश्वविद्यालय की ओर से इस पत्र को फर्जी बताते हुए छात्रों को इस तरह की गतिविधि से सतर्क रहते हुए वेबसाइट, ट्विटर देखते रहने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालय में पिछले सप्ताह हुई एक बैठक में ऑफलाइन कक्षाओं को बंद रखने और आनलाइन कक्षाओं के जारी रखने का निर्णय लिया गया था।
साथ ही छात्रावासों में रहने वाले छात्रों को घर जाने की भी सलाह दी गई थी। अब एक अप्रैल की तारीख में पांच अप्रैल से हॉस्टल बंद करने और 72 घंटे के भीतर उसे खाली करने का एक आदेश सुबह से ही वायरल होने लगा। विश्वविद्यालय की ओर से इसे फर्जी बताया गया है।