फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   less than 20 corona patients found after two and a half months

ढाई माह बाद 20 से कम कोरोना मरीज मिले

Thu, 10 Jun 2021 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
less than 20 corona patients found after two and a half months
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से कम हो रही है। करीब ढाई महीने बाद बुधवार को 1 दिन में 20 से भी कम मरीज मिले हैं। 17 मार्च को एक दिन में 11 मरीज मिले थे। 4999 सैंपलों की रिपोर्ट बुधवार को मिली। जिसमें 13 नए मरीज मिले और एक की मौत हुई है। एनडीआरएफ कैंपस, बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस, बीएचयू, फूलपुर, शिवपुर, ट्रामा सेंटर समेत अलग-अलग जगहों पर नए मरीज मिले हैं। जबकि होमी भाभा कैंसर अस्पताल में भर्ती जानकी नगर निवासी 60 वर्षीय महिला की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 लोगों को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया जबकि 6 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 82,034 पहुंच चुकी है। 80,868 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 763 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 403 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

नौ दिन में 7641 बच्चों की जांच, 16 पॉजिटिव
वाराणसी। कोरोना संक्रमण से बच्चों को बचाने के उद्देश्य से 1 जून से चल रही विशेष जांच में 9 दिन में 7641 बच्चों की जांच की गई है। 16 बच्चे संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को कुल 842 बच्चों की जांच की गई। सीएमओ डॉ बीवी सिंह ने बताया कि इसमें 5 साल तक के 239 और 6 से 12 साल तक के 304 बच्चों की जांच हुई जबकि 13 से 18 साल तक के 299 बच्चों की आरटीपीसीआर जांच की गई है। मंगलवार को हुई जांच में 6 से 12 साल आयु वर्ग में और 13 से 18 साल वाले वर्ग में एक बच्चा संक्रमित मिला है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed