फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Leopard spotted again in Ghazipur, forest department in search of footprints

गाजीपुर में फिर दिखा तेंदुआ, पदचिह्नों के आधार तलाश में जुटा वन विभाग

Fri, 24 Apr 2020 10:36 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 24 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted again in Ghazipur, forest department in search of footprints
तेंदुआ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पेक्सेल्स

गाजीपुर जिले में एक पखवारे के भीतर तीसरा तेंदुआ नोनहरा थाने के सुसुंडी गांव में दिखाई दिया। इसी इलाके में एक तेंदुए को ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। दूसरे को पकड़कर वन विभाग ने महराजगंज के जंगलों में छोड़ दिया। बृहस्पतिवार रात तीसरे तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीण एक बार फिर दहशत में हैं। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी तथा जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। वन विभाग कर्मी एक बार फिर तेंदुए की तलाश में जुट गए हैं। नोनहरा थाना क्षेत्र के सुसुंडी गांव निवास कल्लू बृहस्पतिवार मध्य रात्रि के समय लघु शंका के लिए घर के बाहर गया तो तेंदुए को देख अचेत हो गिर पड़ा। बाद में उसने शोर मचाना शुरू किया।
विज्ञापन


इसके बाद खेत की सिंचाई कर रहे किसान किसुनराम को पास के खेत में तेदुआ दिखा तो वह शोर मचाते हुए वहां से भाग निकला। सुबह सूचना पाकर डीएफओ गिरीशचंद्र त्रिपाठी पूरी टीम के साथ पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी की उसकी तलाश शुरू कराई। उनके साथ थाने की फोर्स भी इलाके में चक्रमण करती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पुलिस ने माइक के जरिए ग्रामीणों को घरों में रहने तथा बाहर निकलने पर सतर्कता बरतने की अपील की है। बीते 12 अप्रैल को इसी गांव में एक तेंदुआ को ग्रामीणों ने घेर कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद दूसरा तेंदुआ अब्बासनगर से पकड़ा गया और उसे महराजगंज के जंगल में छोड़ दिया गया है।

डीएफओ गिरीशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तेंदुआ के मिलने की सूचना पर विभागीय कर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं। उसके पदचिन्हों के आधार पर तलाश शुरू कर दी गई है। उधर महराजगंज भेजी गई वन विभाग की टीम भी जनपद के लिए रवाना हो चुकी है। इसके बाद तेंदुए की तलाश तेज कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed