{"_id":"5f673df407d7c96f023ae0d2","slug":"left-newborn-baby-in-unclaimed-condition-at-manikarnika-ghat-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंसानियत शर्मसार: मणिकर्णिका घाट पर नवजात शिशु को लावारिस हालत में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसानियत शर्मसार: मणिकर्णिका घाट पर नवजात शिशु को लावारिस हालत में छोड़ा
Sun, 20 Sep 2020 05:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 20 Sep 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
नवजात शिशु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नवजात को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र के मणिकर्णिका घाट पर बीती देर रात कोई एक स्वस्थ नवजात शिशु को सफेद कपड़े में लपेट कर घाट पर रखकर चला गया। उसी दौरान वहीं के स्थानीय निवासी अंकित द्विवेदी और जानू को घाट पर नवजात बच्ची के मिलने की खबर मली।
विज्ञापन
दोनों व्यक्ति घाट पर पहुंच। नवजात शिशु को उन्होंने वहां से उठा लिया और इसके बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौक थाने से ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचकर बच्ची को अपने कस्टडी में लेकर मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा ले गए।
विज्ञापन
अस्पताल में शिशु स्वस्थ मिला। सभी कागजी कार्यवाही के बाद नवजात शिशु को चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया जाएगा।