फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lalpur's red synthetic track will be ready in 20 days

20 दिनों में तैयार होगी लालपुर की लाल सिंथेटिक ट्रैक

Tue, 01 Feb 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Lalpur's red synthetic track will be ready in 20 days
पांच करोड़ रुपये की लागत से कैंटोंमेंट स्थित आधुनिक शूटिंग रेंज के निर्माण का कार्य मार्च में पूरा हो जाएगा। इसके लिए काम तेजी से शुरू हो गया है। उधर, लालपुर में पूर्वांचल के पहले लाल रंग वाले सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण काम भी मात्र 20 दिनों में पूरा करने का दावा निर्माण एजेंसी ने किया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के बाद खिलाड़ियों को आधुनिक शूटिंग रेंज में निशाना साधने के साथ पूर्वांचल के पहले सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ लगाने का मौका मिलने वाला है। कैंटोमेंट में पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आधुनिक शूटिंग रेंज की निर्माण संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के परियोजना अधिकारी एसपी गुप्ता ने बताया कि रेंज के भवन का ढांचा 44 पिलरों के माध्यम से तैयार कर लिया गया है। जिनपर बीम बांधने काम भी पूरा कर लिया गया है। अब छत ढालने का काम बाकी है। जिसे अगले दो सप्ताह दो मंजिला इमारत की छत ढाल दी जाएगी। मार्च तक भवन के निर्माण कार्य को पूरा निर्धारित लक्ष्य पर पूरा करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में बीते चार साल से बन रहे सात करोड़ रुपये की लागत से एथलेटिक्स और फुटबाल खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण एजेंसी के परियोजना अधिकारी ने वी जैन ने बताया कि आठ लेन के 400 मीटर के सिंथेटिक ट्रैक का 90 प्रतिशत तक कार्य पूरा कर लिया गया है। अब ट्रैक के किनारे घेराबंदी का काम किया जा रहा है। पाथ वे और फुटबाल मैदान के निर्माण के लिए मिट्टी गिराने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शूटिंग रेंज और सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण कार्य अपने चरम पर है चुनाव बाद दोनों खेल सुविधाओं के उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों के लिए समर्पित किया जाएगा।
- आरपी सिंह, क्षेत्रिय क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed