फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lalpur Pandeypur inspector line hazir up police constable who tried to commit suicide made serious allegations on him

वाराणसी: पुलिसकर्मी के खुदकुशी के प्रयास मामले में लालपुर-पांडेयपुर थानेदार लाइन हाजिर, विभागीय जांच शुरू

Sun, 24 Apr 2022 02:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 24 Apr 2022 02:27 PM IST
सार

लाइसेंसी पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी की कोशिश करने वाले सिपाही ने सुसाइड नोट में लालपुर-पांडेयपुर इंस्पेक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Lalpur Pandeypur inspector line hazir up police constable who tried to commit suicide made serious allegations on him
लालपुर-पांडेयपुर इंस्पेक्टर पर गिरी गाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सिपाही यशवंत सिंह के गोली मारकर खुदकुशी के प्रयास के मामले में पुलिस आयुक्त ने लालपुर-पांडेयपुर थाने के इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही विभागीय जांच भी बैठा दी। कैंट क्राइम टीम के सतीश यादव को लालपुर-पांडेयपुर थाना का कार्यवाहक प्रभारी नियुक्त किया है।

विज्ञापन


उधर, बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में भर्ती यशवंत सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार उपचार जारी है। सिर का एक हिस्सा काफी डैमेज है। लालपुर-पांडेयपुर थाना में जीप चालक यशवंत सिंह (53) ने थाने परिसर के सटे पहड़िया मंडी स्थित अपनी जीप में सरकारी रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली। ॉ
विज्ञापन


सिपाही ने अपने बेटे को किया व्हाट्सएप
गंभीर हालत में सिपाही को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सुसाइड के प्रयास से पूर्व सिपाही ने अपने बेटे पियूष को भेजे व्हाट्सएप पर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह पर छुट्टी नहीं देने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया था। तभी से माना जा रहा था कि लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी निरीक्षक पर कार्रवाई होगी। हालांकि पुलिस महकमे में यह चर्चा है कि लाइन हाजिर कोई सजा नहीं है। आजमगढ़ के मेहनगर स्थित पवई खुर्द निवासी यशवंत सिंह के परिजनों में इंस्पेक्टर के प्रति काफी आक्रोश है।  

लालपुर-पांडेयपुर थाने का अजीब है संयोग
कैंट थाने के कुछ हिस्से को काटकर बने लालपुर-पांडेयपुर थाने का अजीब संयोग है। एक जून 2020 को खुले थाने में अब तक यहां जो भी प्रभारी रहा, वह या तो लाइन हाजिर हुआ या फिर निलंबित किया गया। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह को लेकर अब तक तीन प्रभारियों को यहां लापरवाही और अनुशासनहीनता पर ही हटाया गया। इस बात की भी चर्चा पुलिस महकमे में होती रही। 

थाने का सृजन होने पर नए थानेदार तैनात हुए धनंजय पांडेय को निलंबित किया गया था। थाना प्रभारी स्तर से शिकायत पर सुनवाई नहीं होने से क्षुब्ध एक व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर जान दे दी थी और बीएचयू के एक प्रोफेसर से दुर्व्यवहार मामले में तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने निलंबित करते हुए धनंजय पांडेय के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी थी।

इसके बाद वेद प्रकाश राय को थाने की कमान सौंपी गई। हालांकि यह भी कुछ माह थाने का काम संभाले और 22 नवंबर 2020 को तत्कालीन एसएसपी अमित पाठक ने अनुशासनहीनता और लापरवाही मामले में वेद प्रकाश राय को निलंबित कर दिया।

13 नवंबर की रात घड़ी व्यवसायी श्याम बिहारी मिश्र की गोइठहां में गोली मारकर हत्या और अन्य एक महिला पर फायरिंग मामले में एसएसपी अमित पाठक को प्रथम दृष्टयता इंस्पेक्टर वेद प्रकाश राय की लापरवाही सामने आई थी। इसके बाद सुधीर कुमार सिंह को थाने की कमान मिली और लगभग डेढ़ साल के बाद यह भी लाइन हाजिर हो गए। वर्तमान में धनंजय पांडेय सिगरा और वेद प्रकाश राय लंका थाना प्रभारी निरीक्षक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed