{"_id":"61642a698ebc3e1a244e2d03","slug":"lakhimpur-kheri-incident-congress-silent-protest-in-varanasi-congressmen-sitting-on-protest-and-and-demand-resignation-of-union-minister","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का मौन प्रदर्शन: लखीमपुर घटना के विरोध और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर बनारस में धरने पर बैठे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का मौन प्रदर्शन: लखीमपुर घटना के विरोध और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर बनारस में धरने पर बैठे कांग्रेसी
Mon, 11 Oct 2021 05:43 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 11 Oct 2021 05:43 PM IST
सार
वाराणसी के सिगरा स्थित भारता माता मंदिर में कांग्रेस नेताओं ने मौन प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि लखीमपुर में किसानों की हत्या की गई। इस घटना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी मौन धरना प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
मौन धरने पर बैठे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी घटना के विरोध और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया। इसी क्रम में वाराणसी के सिगरा स्थित भारता माता मंदिर में कांग्रेस नेताओं ने मौन प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि लखीमपुर में किसानों की हत्या की गई।
विज्ञापन
इस घटना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी मौन धरना प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि अभी भी घटना में मंत्री के बेटे को बचाने का षड्यंत्र करने वाले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र का इस्तीफा नहीं हुआ है। घटना के बाद उनको पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। जब तक उन्हें हटाया नहीं जाता तब तक ये आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को वाराणसी में आयोजित किसान न्याय रैली में लखीमपुर घटना को लेकर सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि गृह राज्य मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी से किसानों को कुचल दिया और सभी 6 परिवार मुआवजा नहीं न्याय मांग रहे हैं लेकिन यह सरकार न्याय नहीं दिलाएगी। इसलिए जब तक इस्तीफा नहीं हो जाता ये लड़ाई जारी रहेगी।