{"_id":"5b549a4d4f1c1b0c718b573b","slug":"lady-beaten-to-death-by-mob-in-singrauli-after-rumours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" सिंगरौलीः गांव पहुंची अज्ञात महिला को भीड़ ने समझा बच्चा चोर, पीट-पीट कर मार डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगरौलीः गांव पहुंची अज्ञात महिला को भीड़ ने समझा बच्चा चोर, पीट-पीट कर मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रात के नौ बजे गांव के एक घर के बाहर बैठी अज्ञात महिला को लोगों ने बच्चा चोर समझ लिया। अफवाहों का बाजार गरम हुआ और भीड़ ने उस महिला को घेर कर हमला बोल दिया। हमले के दौरान महिला चिखती-चिल्लाती रही, मदद की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी।
महिला को तबतक मारते रहे जबतक उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को गांव के बाहर गहरे गहरे नाले में फेंक दिया। महिला का शव शुक्रवार को पुलिस को मिला। रविवार को आए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई से मौत सामने आया।
यह सब कुछ हुआ सिंगरौली स्थित मोरवा क्षेत्र के बड़गड गांव में। गुरुवार की रात महिला की हत्या की गई थी। पुलिस ने शुरूआती जांच में पिटाई से मौत की पुष्टि की है। सिंगरौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में दो गांवों के छह लोगों को चिह्नित किया गया है।

ग्रामीण ने ही दी पुलिस को सूचना
पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 25 वर्षीय महिला के शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट के निशानों से पुष्टि हुई है। विवरण के मुताबिक, गुरुवार की रात नौ बजे के करीब बड़गड (भोस) गांव में पहुंची अज्ञात महिला को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर उस समय घेर लिया जब वह एक घर के सामने बैठी थी।
इसके बाद अफवाहों का बाजार गरम हुआ तो भोस व कतरिहार गांव के काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए और महिला पर हमला बोल दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को बड़गड गांव के पास स्थित वन विभाग नर्सरी के समीप गहरे नाले में फेंक दिया।
शुक्रवार शाम किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट में सिर, पीठ सहित शरीर के अन्य हिस्से में चोट से साबित हुआ कि महिला की पिटाई की गई है। सिंगरौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।