फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ladakh Bjp Mp Jamyang Tsering Namgyal visit Varanasi To Participate In Sanskriti Sansad targeted rahul gandhi and Opposition

वाराणसी: राहुल गांधी की सोच पर बातचीत करना मतलब समय की बर्बादी, लद्दाख से सांसद नामग्याल का बयान

Mon, 15 Nov 2021 03:09 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 15 Nov 2021 03:09 AM IST
सार

धारा 370 पर लोकसभा में अपने भाषण से सुर्खियों में आने वाले लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल वाराणसी में पहुंचे। उन्होंने वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों की तारीफ की तो राहुल गांधी पर भी खूब निशाना साधा। 

विज्ञापन
Ladakh Bjp Mp Jamyang Tsering Namgyal visit Varanasi To Participate In Sanskriti Sansad targeted rahul gandhi and Opposition
जामयांग सेरिंग नामग्याल - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में जिस तरह जिन्ना के नाम पर राजनीति की जा रही है, वह ठीक नहीं है। जिन्ना के नाम पर राजनीतिक रोटियां जिस तरह विपक्षी दल सेंक रहे हैं, उससे अब उनकी दुकान नहीं चलने वाली नही हैं। 
विज्ञापन


वाराणसी में संस्कृति संसद में शामिल होने आए नामग्याल ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा। कहा कि राहुल गांधी की सोच पर बातचीत करना मतलब समय की बर्बादी है। देश के हित में बात और उसी के लिए चर्चा भी करनी चाहिए। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सांसद नामग्याल ने कहा कि क्या सही और क्या गलत है, इस बारे में युवाओं को सब पता है।
विज्ञापन


लद्दाख पर अफवाह फैलाना गलत
नामग्याल ने कहा कि भारतीय जमीन पर चीन के कब्जे की बात विपक्षी दलों की ओर से किया जाना अफवाह है। उन्होंने कहा कि जो विपक्षी दल सुनी सुनाई बात कह रहे हैं उन्हें लेह-लद्दाख आना चाहिए और देखना चाहिए कि वहां पर कितनी सुख शांति और समृद्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः फिल्म अभिनेता गजेंद्र चौहान बोले- हिंदू संस्कृति पर प्रहार करने वाली फिल्मों का करें बहिष्कार

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया तो दो-तीन परिवारों को रोजी रोटी का नुकसान हुआ है। कश्मीर के युवाओं को अब आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। लद्दाख के मामले में अफवाह नहीं फैलाना चाहिए। वहां सब शांति हैं।जनता आने वाले दिनों में चुनाव में इसका जवाब देगी।
पढ़ेंः वाराणसी पहुंची प्रतिमा: रजत पालकी पर सवार होकर काशी विश्वनाथ धाम में पधारेंगी मां अन्नपूर्णा, कण-कण में बिखरा खुशियों का उल्लास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed