फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Laborer dies after falling from fourth floor contractor accused of negligence in Varanasi

वाराणसी: चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 02 Feb 2022 11:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 02 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies after falling from fourth floor contractor accused of negligence in Varanasi
demo pic

वाराणसी के विश्वकर्मा नगर कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन भवन के चौथे तल से बुधवार शाम मजदूर की गिरने से मौत हो गई। इस पर साथी मजदूरों और परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची चितईपुर पुलिस ने मजदूरों को शांत कराया। हादसे के बाद से ठेकेदार फरार है।

विज्ञापन


बिहार सिवान निवासी संजय कुमार गौड़(35) सपरिवार भुल्लनपुर स्थित किराये के कमरे में रहता था और सरिया बांधने का काम करता था। इस समय वह विश्वकर्मा नगर कालोनी स्थित भवन में काम कर रहा था। शाम के समय सरिया बांधने के दौरान पैर फिसलने से वह चौथे मंजिल से गिरकर घायल हो गया।

विज्ञापन

साथी मजदूरों और ठेकेदार संजय को लेकर बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उधर, 30 मिनट के बाद ही उपचार के दौरान संजय ने दम तोड़ दिया। साथी मजदूरों का आरोप रहा कि चिकित्सा में लापरवाही के चलते मजदूर संजय की जान चली गई और ठेकेदार समय से दवा का इंतजाम नहीं करा सका।

चितईपुर थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग के अनुसार घटना के बारे में मजदूरों से ठेकेदार के बारे में जानकारी ली जा रही है। उधर, संजय की मौत के बाद पत्नी आरती और दो बच्चों का रो रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed