फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kuwait fire Accident painful story of Daughter after Praveen death in Kuwait

कुवैत अग्निकांड: पिता को खोने वाली नौ साल की बेटी पूछती है- मम्मी, दादी-बुआ रो क्यों रही हैं

Sun, 16 Jun 2024 03:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 16 Jun 2024 03:23 PM IST
सार

कुवैत में भविष्य संवारने का सपना लेकर गए वाराणसी के प्रवीण का शव जब घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। कुवैत में आग लगने की घटना में जान गंवाने वाले प्रवीण की दो बेटियां हैं। एक नौ साल तो दूसरी 10 माह की है। बड़ी बेटी पिता की मौत से अंजान है। ऐसे में घर आने वाले हर किसी से पूछती कि मां और दादी क्यों रो रहे हैं।  

विज्ञापन
Kuwait fire Accident painful story of Daughter after Praveen death in Kuwait
कुवैत अग्निकांड में जान गंवाने वाले प्रवीण के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुवैत अग्निकांड में जान गंवाने वाले प्रवीण का अंतिम संस्कार होने के बाद परिवार व आसपास के लोगों में मातम पसरा है। हर किसी की जुबान पर सिर्फ एक ही बात है कि भगवान ऐसे किसी के साथ न करे। घर में प्रवीण की पत्नी और उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं रिश्तेदार व पड़ोसी ढ़ांढ़स बंधा रहे हैं। उन्हें सांत्वना देने के लिए किसी के पास कोई शब्द नहीं है।     

विज्ञापन


प्रवीण की मौत की सूचना मिलने के बाद से ही उनकी पत्नी रूपा और मां मंजू सिंह की हालत बेसुधों जैसी है। प्रवीण की नौ वर्ष की बड़ी बेटी मनीषा और 10 माह की छोटी बेटी जान्हवी है। मनीषा को उसके पिता की मौत के बारे में पता नहीं है। वह घर आने-जाने वाले लोगों से यही पूछते दिखी कि मम्मी, दादी और बुआ रो क्यों रही हैं।
विज्ञापन


उधर, प्रवीण के पिता जय प्रकाश सिंह ने कहा कि बुढ़ापे में अब यही देखना बाकी रख गया था। फिर, उन्होंने खुद को संभालते हुए कहा कि अब प्रवीण की बच्चियां और बहू मेरी जिम्मेदारी हैं। पूरे परिवार को साथ लेकर आगे बढ़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल से कुवैत में काम कर रहे थे प्रवीण

प्रवीण को उनके बड़े पिता कुवैत तकरीबन 10 वर्ष पहले कुवैत लेकर गए थे। प्रवीण दो माह पहले अपने बड़े पिता के साथ वाराणसी आए थे और अपने पैतृक गांव भी गए थे। मंगलवार की रात प्रवीण ने आखिरी बार पत्नी रूपा और बड़ी बेटी मनीषा से बात की थी। गत बुधवार की दोपहर प्रवीण के परिजनों को कुवैत में बिल्डिंग में आग लगने की जानकारी हुई थी। रात में पुष्टि हुई कि बिल्डिंग में लगी आग की जद में आने से प्रवीण की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed