फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kulpati shikhar sammelan in bhu

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से विश्वविद्यालयों को मिलेगा नया आयाम

Mon, 12 Oct 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
kulpati shikhar sammelan in bhu
बीएचयू यूजीसी ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर की ओर से रविवार को आयोजित कुलपति शिखर सम्मेलन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूरे मनोयोग के साथ क्रियान्वयन करने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति से भारतीय विश्वविद्यालयों को नया आयाम मिलेगा। नए आयाम स्थापित करने का यह नीति एक सुनहरा अवसर है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूरे मनोयोग से नीति के क्रियान्वयन में सभी को सहयोग करना चाहिए। ऑनलाइन आयोजन में राज्यपाल ने कहा कि भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने उस समय स्वतंत्र रूप से संचालित राष्ट्रीय शिक्षा पर बल दिया था, जिस समय शिक्षा व्यवस्था में ठहराव सा आ गया था। शिक्षा को राष्ट्रीय स्वरूप और परिवेश के अनुरूप होना चाहिए। गुलामी के दौर में इसका अभाव था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कमी को दूर किया है। बीएचयू के चांसलर न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सही तरीके से लागू करने की जिम्मेदारी छात्रों और शिक्षकों पर है जिससे कि देश तरक्की के पथ पर अग्रसर हो।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने कहा कि नवाचार के साथ गुणात्मक सुधार की जरूरत है जिससे कि मानवता की सेवा हो सके। शोध की गुणवत्ता ही प्रगति के पथ पर ले जाने में सक्षम है। कुलपति शिखर सम्मेलन में असम केंद्रीय विश्वविद्यालय तेजपुर के कुलपति प्रो. वीके जैन, बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचएस राठौर, गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. आरएस दुबे, अरुणाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय से प्रो. साकेत कुशवाहा आदि ने अपने सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed