फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kovid patients' breath will not break due to lack of oxygen, oxygen plant reached Pune from Benares

ऑक्सीजन के अभाव में नहीं टूटेंगी कोविड मरीजों की सांसें, पुणे से बनारस पहुंचा ऑक्सीजन प्लांट

Mon, 26 Apr 2021 11:47 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Apr 2021 11:47 AM IST
सार

बनारस के उद्यमी आरके चौधरी की पहल पर दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में इस हफ्ते से शुरू होगा प्लांट, 24 घंटे के अंदर इंस्टालेशन की प्रकिया में जुटेंगे इंजीनियर

विज्ञापन
Kovid patients' breath will not break due to lack of oxygen, oxygen plant reached Pune from Benares
वाराणसी में सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय कोविड अस्पताल में आक्सीजन प्लांट के लिए अस्पताल के बाहर ट्रक में रखे उपकरण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में उखड़ती सांसों को संजीवनी देने को लेकर वाराणसी जिला प्रशासन काफी प्रयत्नशील है। कोशिश है कि ऑक्सीजन की कमी से किसी की सांसें न टूटे। जिला प्रशासन की पहल पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए आगे आएं और सप्ताह भर के अंदर प्लांट लगाने की प्रकिया शुरू हो गई।

विज्ञापन


पुणे से ऑक्सीजन प्लांट की मशीन दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में पहुंच गई। 24 घंटे के अंदर इंजीनियरों की टीम इंस्टालेशन की प्रक्रिया में जुट जाएगी। जिला प्रशासन के अनुसार इस सप्ताह में ही ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो जाएगा। इस प्लांट के शुरू होने से अस्पताल प्रशासन को अब रामनगर औद्योगिक क्षेत्र से ऑक्सीजन मांगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


एक करोड़ की लागत से तैयार होने वाले प्लांट से रोजाना 120 से 150 ऑक्सीजन सिलिंडर का उत्पादन होगा। शहरवासियों को बहुत बड़ी राहत मिल सकेगी। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रकिया बहुत तेज गति से शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकट की इस घड़ी में कोशिश है कि ऑक्सीजन के अभाव में किसी की सांसें न उखड़े। सभी उद्यमियों से अपील है कि संकट की इस घड़ी में लाभ और हानि को दरकिनार कर जिंदगियां बचाने में जुटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed