फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   korona

आईएमएस बीएचयू से 596 रिपोर्ट का इंतजार

Wed, 20 May 2020 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
korona
वाराणसी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मे अब सैंपलिंग की कार्रवाई भी तेज हो गई है। मंगलवार को कुल 145 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इसके साथ ही अब 596 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। पिछले दिनों एडी हेल्थ आफिस के कोरोना संक्रमित होने के बाद उसके सम्पर्क में आये मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के डाक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ समेत 17 लोगों का सैंपल भी डिप्टी सीएमओ डॉ. पीयूष राय, सीनियर मेडिकल आफिसर डॉ. एके पांडेय, मेडिकल आफिसर डॉ. यतीश भुवन पाठक की टीम ने अस्पताल में लिया। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि अब तक जिले में 3955 सैंपल अब तक भेजे जा चुके हैं। इसमे 3359 का परिणाम आ चुका है जबकि 596 सैंपल का परिणाम आना बाकी हैं।
विज्ञापन

जिले मे हॉट स्पॉट की संख्या बढ़कर हुई 48
जिले में मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब हॉट स्पॉट की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। इसमे 25 रेड जोन, 3 आरेंज जोन और ग्रीन जोन में 20 हॉट स्पॉट हो गए हैं। इसमें मंगलवार को सात नए हॉट स्पॉट में चोलापुर से गाडर, चौबेपुर से रुस्तमपुर, लटॉनी, कैथी,फुलपुर के रतनपुर, शिवपुर कांशीराम आवासीय कॉलोनी और बड़ागांव से रामपुर बसनी को हॉट स्पॉट बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed