{"_id":"633176951de03c3f8f7499a7","slug":"knife-attack-on-class-11th-student-in-varanasi-when-he-returning-home-from-school","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: स्कूल से घर लौट रहे 11वीं के छात्र पर चाकू से हमला, पुरानी रंजिश में वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: स्कूल से घर लौट रहे 11वीं के छात्र पर चाकू से हमला, पुरानी रंजिश में वारदात
Mon, 26 Sep 2022 03:23 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 26 Sep 2022 03:23 PM IST
सार
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बसनी गांव में सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे के करीब स्कूल से घर लौट रहे 11वीं के छात्र पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। छात्र की चीखपुकार सुनाकर बीचबचाव करने पहुंचे दो युवकों पर भी हमलावरों ने वार किया।
विज्ञापन
चाकूबाजी में घायल छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बसनी गांव में सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे के करीब स्कूल से घर लौट रहे 11वीं के छात्र पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। छात्र की चीखपुकार सुनाकर बीचबचाव करने पहुंचे दो युवकों पर भी हमलावरों ने वार किया। घटना में एक की हालत गंभीर है। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाकूबाजी के एक आरोपी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
बसनी गांव निवासी इसरार (17) सुभद्रा कुमार इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। वह सोमवार को विद्यालय से घर लौट रहा था। इसी दौरान बसनी गांव स्थित ननिहाल में रह रहे सद्दाम नामक एक युवक ने पुरानी रंजिश को लेकर अपने सहयोगियों के साथ इसरार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
चाकू उसके हाथ में लगा और वह चीखने-चिल्लाने लगा। बीचबचाव करने पहुंचे इरफान (22) और अबरार (17) पर भी चाकू से हमला किया। अबरार के सीने में चाकू लगने के कारण हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी ले गए। जहां से मंडलीय अश्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
घायल के चाचा इलियास ने हमलावर सद्दाम, दाऊद, समशीर, नूर आलम सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बड़ागांव थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सद्दाम और उसके सहयोगी दाऊद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।