फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kite flying in the city, Makar Sankranti will be celebrated today

Varanasi News: शहर में जमकर हुई पतंगबाजी, आज मनेगी मकर संक्रांति

Sun, 15 Jan 2023 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Kite flying in the city, Makar Sankranti will be celebrated today
ये कटा... वो कटा....भक्काटे का शोर पूरे दिन शहर में गूंजता रहा। मकर संक्रांति से एक दिन पहले बच्चों के साथ युवाओं और युवतियों पर पतंगबाजी का खुमार छाया रहा। शनिवार को आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से अटा रहा।
विज्ञापन

लंका, भेलूपुर, लक्सा, गुरुबाग, रथयात्रा, सिगरा, महमूरगंज में बच्चों ने पतंगबाजी की। विभिन्न घाटों, पार्कों व सोसाइटी में भी बच्चों संग युवाओं ने पतंगबाजी की। कई मोहल्ले में युवाओं की टोलियों ने छत पर डीजे सिस्टम लगाकर पतंग उड़ाई। बच्चे कटी पतंगों को लूटने में व्यस्त दिखे। बड़ों ने भी पतंगबाजी का आनंद लिया।
विज्ञापन

खिचड़ी पर विभिन्न क्लबों और संस्थाओं की ओर से पतंगबाजी प्रतियोगिता कराई जाएगी। क्लब के सदस्य मस्ती करेंगे। जेसीआई काशी शिवा की ओर से नाटी इमली स्थित भरत मिलाप मैदान में पतंगबाजी प्रतियोगिता होगी। पतंग पर सर्वश्रेष्ठ संदेश लिखने वाले और सबसे ज्यादा पतंग काटने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार दिया जाएगा। गुजराती समाज की ओर से गोला गली में पतंगबाजी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा पार रेत पर उड़ेगी पतंग
मकर संक्रांति रविवार को मनाई जा रही है। शनिवार को पतंगों की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। देर शाम तक बच्चे माता-पिता के साथ पतंग खरीदने पहुंच रहे थे। कार्टून करैक्टर वाली पतंगों के साथ रंग-बिरंगे पक्षियों और विभिन्न आकृतियों से बाजार अटे रहे। नाटी इमली निवासी शुभम ने बताया कि पतंगबाजी के लिए गंगा पार रेती पर दोस्तों के साथ प्लान बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed