{"_id":"67f51c9ffd19e43a8c03214b","slug":"khushboo-yadav-of-kashi-playing-in-up-team-in-national-kho-kho-competition-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज्बा: समोसे की दुकान में बंटाती हैं हाथ, तीन साल में 17 मैच में जीते 9 पदक, अब यूपी टीम में खेल रहीं खुशबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज्बा: समोसे की दुकान में बंटाती हैं हाथ, तीन साल में 17 मैच में जीते 9 पदक, अब यूपी टीम में खेल रहीं खुशबू
Tue, 08 Apr 2025 06:24 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 08 Apr 2025 06:24 PM IST
सार
Varanasi News: काशी की बेटी खुशबू यादव तीन साल में 17 मैच खेलकर 9 पदक जीत चुकी हैं। खास बात ये है कि समोसे की दुकान में वह हाथ बंटाती हैं।
विज्ञापन
काशी की बेटी खुशबू यादव समोसे की दुकान में बंटातीं हैं हाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में काशी की बेटी और सीरगोवर्धनपुर की खुशबू यादव मान बढ़ा रही हैं। 2022 से खो-खो खेल रहीं खुशबू ने तीन साल में 17 मैचों में 9 पदक हासिल किए हैं। पिता छित्तूपुर में समोसे की दुकान लगाते हैं। खुशबू ने बताया कि खेल और पढ़ाई से समय मिलता है तो वह पिता के काम में हाथ बंटाती हैं। बीएचयू में बीपीएड खेल प्रशिक्षक अविनाश गुप्ता स्कूल आए थे। अच्छा खेलते देख बीएचयू के ब्रोचा मैदान पर अभ्यास कराने लगे।
विज्ञापन
2022 में दसवीं में वाराणसी की टीम बस्ती गई। सबसे अधिक अंक बटोर वाराणसी को पहला स्थान दिलाया और स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद लखनऊ, गोरखपुर समेत अलग-अलग जिलों में भी टीम को जीत दिलाई। 31 मार्च से 4 अप्रैल तक ओडिशा में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी टीम की ओर से खेलने का मौका मिला, हालांकि, टीम क्वार्टर फाइनल में हार गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP Board Exam: फॉर्म में गलती सुधारने का दो दिन मिलेगा मौका, 10वीं, 12वीं के छात्रों को होगी सहूलियत
विज्ञापन
खुशबू ने अब तक 6 स्वर्ण, 2 रजत और एक कांस्य पदक जीते हैं। कोच ने उम्मीद जताई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए इसी सप्ताह टीम घोषित होगी, इसमें खुशबू को जगह मिल सकती है।
समोसे पसंद, लेकिन खाती नहीं
खुशबू ने बताया कि उन्हें समोसा पसंद है, लेकिन खेल की वजह से खा नहीं पाती हैं। पहले खाती थी, लेकिन खेल में तेजी, ताकत और पावर पर फोकस करना होता है, कोच के सुझाव के बाद इसे खाना छोड़ दिया। फिलहाल वह स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी टीम से खेलेंगी। यूपी टीम में चयन हो गया है।