फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Khelo India: Wrestlers did warm-up, match from today

खेलो इंडिया : पहलवानों ने किया वॉर्मअप, आज से मुकाबले

Sat, 27 May 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Khelo India: Wrestlers did warm-up, match from today
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर में शुक्रवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के पहले दिन टेक्निकल कॉन्फ्रेंस के बाद पहलवानों के दस्तावेज की जांच हुई। शनिवार सुबह आठ बजे से 10 भार वर्ग के महिला और पुरुष पहलवानों के वजन के लिए सूची तैयार की गई।पहले दिन पदक वितरण का पूर्वाभ्यास किया गया। 20 रेफरियों ने बैठक की। इसके बाद आठ भार वर्ग में चार फ्री स्टाइल के 57, 70, 79 और 97 चार ग्रीको रोमन के 60, 67,77 और 82 किलो व महिला वर्ग के 50 और 55 किलो भार के पहलवानों की वैधता की जांच की गई। इसके बाद पहलवानों ने पहले तल पर बने हॉल में वॉर्मअप किया। शनिवार सुबह आठ से नौ बजे तक वजन के बाद मुकाबले होंगे।
फूड कोर्ट का दायरा बढ़ाया
खेल आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों समेत अन्य लोगों के खाने-पीने की लिए बनाए गए फूड कोर्ट में कम जगह होने पर परेशानी हुई। इसे देखते हुए फूड कोर्ट का दायरा शुक्रवार को बढ़ाया गया।
विज्ञापन

12 स्टॉलों पर ओडीओपी की लगेगी प्रदर्शनी
एक जिला एक उत्पाद के तहत प्रदर्शनी के लिए आयोजन स्थल के पास 12 स्टॉल बनाए गए हैं। यहां खिलाड़ी गुलाबी मीनाकारी, लकड़ी के खिलौने, रेशमी वस्त्रों से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान पत्र के लिए दौड़ते रहे खिलाड़ी और प्रशिक्षक
भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से जारी पहचानपत्र न होने से खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीएचयू की एक शिक्षिका पूरे दिन ऊपर से नीचे साई के कार्यालय में पहचान पत्र के लिए चक्कर काटती रही। इसी तरह कई विश्वविद्यालय के टीम प्रबंधकों को भी घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed