फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Khelo Banaras sports competition from today, players will show their strength

खेलो बनारस खेलकूद प्रतियोगिता: आज से होगा शुभारंभ, 43 हजार खिलाड़ी, 9 तरह के खेलों में दिखाएंगे दमखम

Tue, 22 Nov 2022 09:34 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 22 Nov 2022 09:34 AM IST
सार

खेल विभाग, युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से खेलो बनारस के दूसरे संस्करण का शुरुआत होगी। छह दिसंबर तक आयोजित नौ खेलो के लिए जिले के 43 हजार 645 प्रतिभागियों का पंजीकरण हुआ है।

विज्ञापन
Khelo Banaras sports competition from today, players will show their strength
खेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद खेल स्पर्धा खेलो बनारस का मंगलवार को जिले के सभी 694 ग्राम पंचायतों में शुभारंभ होगा। खेल विभाग सहित पांच विभागों के समन्यव से खेलो बनारस के दूसरे संस्करण के लिए जिले के 43 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जो एथलेटिक्स, कुश्ती, खोखो सहित नौ खेलों में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

खेल विभाग, युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से खेलो बनारस के दूसरे संस्करण का शुरुआत होगी। छह दिसंबर तक आयोजित नौ खेलो के लिए जिले के 43 हजार 645 प्रतिभागियों का पंजीकरण हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा आवेदन चोलापुर से 7922 आया है। वहीं आराजीलाइन से 7374, पिंडरा 6331, सेवापुरी से 5793, हरहुआ से 4702, काशीविद्यापीठ से 4502, बड़ागांव से 3455, चिरईगांव से 3369 और नगर क्षेत्र से 190 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

इन खेलों का हो गया आयोजन

पिछले साल के पहले खेलो बनारस पांच खेलों के मुकाबले दूसरे संस्करण में नौ खेल एथलेटिक्स (100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, गोला फेंक, ऊंचीकूद एवं लंबी कूद) कुश्ती, भारोत्तोलन, खोखो, कबड्डी, वालीबॉल, पुशअप, रोप स्कीपिंग और चिनअप को शामिल किया है। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर एथलेटिक्स, कुश्ती, पुशअप, रोप स्कीपिंग और चिनअप प्रतियोगिताएं होंगी। न्याय पंचायत स्तर पर एथलेटिक्स, कुश्ती (ग्राम पंचायत स्तर के विजेता खिलाड़ियों के बीच) वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, पुशअप, रोप स्कीपिंग, चिनअप। खंड स्तर पर एथलेटिक्स, कुश्ती, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, पुशअप, स्कीपिंग, चिनअप भारोत्तोलन (न्याय पंचायत स्तर पर विजेता खिलाड़ियों के बीच) प्रतियोगिता होगी। अंत में जनपद स्तर पर एथलेटिक्स, कुश्ती, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, पुशअप, स्कीपिंग, चिनअप और भारोत्तोलन (विकास क्षेत्र स्तर पर विजेता टीम के बीच) प्रतियोगिता होगी।
छह दिसंबर को विजेताओं का होगा सम्मान
खेलो बनारस के तहत 22 नवंबर ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। 25 नवंबर को न्याय पंचायत स्तर पर 29 नवंबर को खंड स्तर पर और पांच से छह दिसंबर के बीच जिला स्तर की प्रतियोगिताएं और विजेता खिलाड़ियों का सम्मान होगा।

-खेलो बनारस के लिए ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक की प्रतियोगिताओं की पूरी तैयारी कर ली गई। लक्ष्य सापेक्ष जितने भी बच्चों का पंजीकरण सभी को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा।- हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed