फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kejriwal model in UP Vivek Gupta made Aam Aadmi Party's district social media in-charge

यूपी में केजरीवाल मॉडल की तैयारी: विवेक गुप्ता को बनाया आम आदमी पार्टी का जिला सोशल मीडिया प्रभारी

Wed, 02 Nov 2022 09:29 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 02 Nov 2022 09:29 AM IST
सार

सोशल मीडिया प्रदेश सचिव अर्पित गिरी ने देते हुए बताया कि विवेक आई टी सेक्टर के एक्सपर्ट माने जाते हैं व वाराणसी में सोशल मीडिया को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं। 

विज्ञापन
Kejriwal model in UP Vivek Gupta made Aam Aadmi Party's district social media in-charge
विवेक गुप्ता बने आम आदमी पार्टी वाराणसी के जिला सोशल मीडिया प्रभारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम जनता तक पहुंचने की कोशिश में जुटी आम आदमी पार्टी अब सोशल मीडिया के जरिए यूपी में दिल्ली व पंजाब के केजरीवाल मॉडल को बताने के लिए अपनी तैयारी तेज कर रही हैं। इसके लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी ने 38 जिलों के सोशल मीडिया प्रभारियों की घोषणा कर दी है। वाराणसी से रोहनिया विधानसभा निवासी विवेक गुप्ता को जिले का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्रदेश सचिव अर्पित गिरी ने देते हुए बताया कि विवेक आई टी सेक्टर के एक्सपर्ट माने जाते हैं व वाराणसी में सोशल मीडिया को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं। 
विज्ञापन

विवेक को जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर आम आदमी पार्टी वाराणसी से प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह, निवर्तमान प्रदेश सचिव देवकांत वर्मा, काशी प्रांत सचिव पल्लवी वर्मा, जिला अध्यक्ष रमा शंकर सिंह, महानगर अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम पांडेय, श्रम प्रकोष्ठ महानगर सचिव आर के उपाध्याय, संभावित उम्मीदवार मड़ौली आशीष गौर इत्यादि साथियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उम्मीद है कि जनपद में सोशल मीडिया के सशक्त भूमिका से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed