फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashipuraadhipati will play Holi with Mathuras Gulal on Rangabhari Ekadashi

वाराणसीः रंगभरी एकादशी पर मथुरा के गुलाल से होली खेलेंगे काशीपुराधिपति

Sun, 01 Mar 2020 12:06 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 01 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kashipuraadhipati will play Holi with Mathuras Gulal on Rangabhari Ekadashi
Holi - फोटो : अमर उजाला

काशीपुराधिपति सपरिवार पांच मार्च को रंगभरी एकादशी पर काशी की गलियों में विचरण करने निकलेंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत परिवार की परंपरा के अनुसार बाबा के गौना की बारात पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी के वर्तमान आवास से ही निकलेगी। गौना के लिए इस बार मथुरा से खास 151 किलोग्राम अबीर गुलाल मंगाया गया है।

विज्ञापन


रंगभरी एकादशी के दिन परंपरा का निर्वहन पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी की देखरेख में होगा। इसके पहले और रंगभरी एकादशी के सभी कार्यक्रम महंत के मौजूदा आवास टेढ़ी नीम स्थित महंत आवास में संपन्न होंगे। इस बार बाबा के गौने के लिए चंदन पाउडर, भस्म, फू लों और पत्तियों से बने हर्बल गुलालों की बोरियों का आर्डर दिया गया है।
विज्ञापन


भगवान शिव पंचबदन चल रजत प्रतिमाओं को रजत पालकी में सवार करके काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह तक लाया जाएगा। मंगल ध्वनि, डमरू और शंखनाद के बीच बाबा पालकी पर सवार होकर सपरिवार नगर भ्रमण पर निकलेंगे। महंत के टेढ़ीनीम स्थित आवास पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजत पालकी का हो रहा निर्माण

वाराणसी महंत आवास पर बाबा की रजत पालकी और सिंहासन के निर्माण के काम तेजी से चल रहा है। पूर्व मंहत डॉ. कुलपति तिवारी ने बताया कि दो दिनों में यह बनकर तैयार हो जाएगा। एकादशी पर बाबा विश्वनाथ इसी पालकी पर सवार होकर भक्तों के संग होली खेलेंगे।


महंत आवास के भूतल को हाल का स्वरूप दिया जा रहा है। हाल में ही शिवांजलि का कार्यक्रम होगा। बाबा विश्वनाथ, मां पार्वती, प्रथमेश संग दर्शन देंगे। पालकी यात्रा भी यहीं से निकलेगी और प्रतिमाओं को गर्भगृह में विराजमान कराया जाएगा। शिवांजलि में पूर्वांचल के कई ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी हाजिरी लगाएंगे। संयोजन संजीव रत्न मिश्रा और संचालन कन्हैया दुबे केडी करेंगे।

दो दिन होगा एकादशी का व्रत

प्रख्यात ज्योतिषी विमल जैन ने बताया कि एकादशी का व्रत दो दिन होगा। पांच मार्च को गृहस्थ और छह मार्च को वैष्णव जन व्रत रखेंगे। बताया कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पांच मार्च को दिन में एक बजकर 19 मिनट पर लगेगी। यह छह मार्च को दिन में 11:47 बजे तक रहेगी।

इस दिन स्नान, दान व व्रत से भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए इनके मंत्र ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जप अधिक से अधिक संख्या में करना चाहिए। रात्रि जागरण करना लाभकारी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed