फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi will Jyorthylingon rejuvenation

संवरेंगे ज्योतिर्लिंग मंदिर, चमकेंगे चार धाम

Mon, 05 Jan 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Mon, 05 Jan 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Kashi will Jyorthylingon rejuvenation
काशी के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिरों और चार धाम क्षेत्रों को नए साल में संवारा जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ ही पर्यटन के नजरिये से भी इन मंदिरों और क्षेत्रों को विकसित करने की तैयारी है।
विज्ञापन


नगर निगम ने इसके लिए बीते साल प्रस्ताव शहरी विकास मंत्रालय को भेजा था। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से जल्द ही इसकी कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


जग विख्यात द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक काशी (विश्वनाथ मंदिर) में है, साथ ही सभी ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूप प्रतिनिधि विग्रह और मंदिर भी हैं। इसके अलावा सभी चार धामों के प्रतिरूप मंदिर हैं। पीएम के संसदीय क्षेत्र काशी की धार्मिक, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और कायाकल्प पर केंद्र सरकार का विशेष जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर रामगोपाल मोहले के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारियों ने काशी के हेरिटेज की सूची बीते साल के जुलाई माह में बनाई थी। इनके संरक्षण और विकास का प्रस्ताव तैयार कर शहरी विकास मंत्रालय को भेजा गया था। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से शहरी विकास मंत्रालय इसकी कार्ययोजना को अंतिम रूप देने वाला है।

इसके तहत ज्योतिर्लिंग मंदिर संवारे जाएंगे। साथ ही, चार धाम क्षेत्रों में  यातायात, सड़क, सफाई के अलावा दर्शनार्थियों और पर्यटकों की सहूलियत के लिए अन्य सुविधाएं बेहतर की जाएंगी।  दरअसल, यहां के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिरों में बाबा विश्वनाथ और महामृत्युंजय मंदिर को छोड़ बाकी की हालत देखरेख के अभाव में खस्ता हो गई है।


बाहर से आने वाले श्रद्धालु जानकारी के अभाव में इन तीर्थों तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में नगर निगम ने यह भी तय किया है कि इन तीर्थों के बारे में कैंट रेलवे स्टेशन और बाबतपुर  एयरपोर्ट के बाहर विस्तृत जानकारी वाले बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed