फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath temple sparsh darshan banned till 3 January in Varanasi

काशी विश्वनाथ मंदिर: बाबा के दरबार में आज से स्पर्श दर्शन पर लगी रोक, तीन जनवरी तक लागू रहेगी ये व्यवस्था

Thu, 25 Dec 2025 10:37 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Dec 2025 10:37 AM IST
सार

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर में आज से 3 जनवरी तक स्पर्श दर्शन पर रोक लगाई गई है। नए साल पर आने वाले श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath temple sparsh darshan banned till 3 January in Varanasi
काशी विश्वनाथ धाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन पर बृहस्पतिवार से 3 जनवरी 2026 तक रोक लगा दी गई है। भीड़ कम होने पर ही आगे का फैसला लिया जाएगा। हालांकि इस बीच प्रोटोकॉल और सुगम दर्शन चलता ही रहेगा। बुधवार को बाबा विश्वनाथ धाम में दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। 

विज्ञापन


मंदिर न्यास की ओर से बुधवार रात जारी एक सूचना में स्पष्ट किया गया है कि धाम में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ हो रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ये रोक लगाई गई है। उधर, मंदिर के नंदू फारिया मार्ग पर गेट के पास नया परमानेंट चेकिंग पॉइंट बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


मंदिर प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रवेश द्वार पर फुटफॉल काउंड भी लगाया गया है। यह मशीन मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की गिनती करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Chandauli News: किन्नरों ने चौराहे पर किया हंगामा, विस्फोट कर घर गिराने के मामले में बुलडोजर चलाने की मांग

नंदू फारिया गेट पर बनेगा नया चेकिंग पॉइंट

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नंदू फारिया मार्ग पर गेट के पास नया परमानेंट चेकिंग पॉइंट बनाया जा रहा है। मंदिर प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रवेश द्वार पर फुटफॉल काउंटर भी लगाया गया है। यह मशीन मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की गिनती करेगी। इस गेट पर एक लगेज चेकिंग मशीन भी लगाई जाएगी। साथ में सुरक्षा कर्मी जो खुले में ड्यूटी करते है, उनको भी सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed