{"_id":"6a87f8464bc101e5f70e0e2e","slug":"kashi-vishwanath-temple-over-5-3-million-devotees-offered-prayers-during-19-days-of-sawan-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर: सावन के 19 दिनों में 53 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन, 80 लाख तक पहुंचने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर: सावन के 19 दिनों में 53 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन, 80 लाख तक पहुंचने का अनुमान
Fri, 21 Aug 2026 12:33 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:33 PM IST
सार
Varanasi News: सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक व दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। ऐसे में 19 दिनों में 53 लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में सावन माह के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बीते 19 दिनों में 53 लाख 69 हजार 634 भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए हैं। मंदिर प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के प्रयास से श्रद्धालुओं द्वारा सुगमता से जलाभिषेक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
सावन के प्रत्येक सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में औसतन 5.5 लाख श्रद्धालु पहुंचे। इन दिनों में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। मंदिर प्रबंधन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन
सावन के शेष बचे 9 दिनों में यह आंकड़ा 80 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन ने इसके लिए अतिरिक्त तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इसमें पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन