फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vishwanath temple and ganga aarti will be more special

काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती और खास बनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने दी मंजूरी

Sun, 16 Dec 2018 04:57 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Sun, 16 Dec 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
kashi vishwanath temple and ganga aarti will be more special
काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती को ज्यादा दृश्यमान बनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने तीन करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसमें घाटों पर अत्याधुनिक एलईडी और साउंड सिस्टम लगाया जाएगा। इसके अलावा मान महल में तैयार हो रहे ऑडियो विजुअल म्यूजियम को स्टेडियम की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


संस्कृति मंत्रालय गंगा घाट और मान महल में डेढ़ डेढ़ करोड़ की दो परियोजनाओं पर काम करेगा। दरअसल, गंगा घाटों पर आने वाले ज्यादातर श्रद्धालुओं को गंगा आरती सही तरीके से नहीं दिखती। ऐसे में घाटों पर चारों तरफ एलईडी और साउंड सिस्टम लगाया जाएगा। ताकि घाट पर मौजूद हर व्यक्ति को आरती दिखे। इसी सिस्टम में काशी विश्वनाथ मंदिर की आरती का लाइव दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे ही मान महल में तैयार होने वाले ऑडियो विजुअल म्यूजियम में गंगा आरती, काशी विश्वनाथ की आरती के साथ ही काशी के क्रमिक विकास के साथ-साथ अन्य पौराणिक संस्कृति के विकास की झलक भी देखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव अरुण गोयल, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने घाट पर विद्युत विभाग द्वारा लगाये गये ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया। इसके अलावा घाटों पर साफ सफाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed