{"_id":"60caf163a3e5ca0c0a52951f","slug":"kashi-vishwanath-dham-work-stopped-at-ghat-due-ganga-water-level-increased-construction-alos-slowdown-after-punjab-rajasthan-laborers-return-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ धाम: गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट पर कार्य रुका, पंजाब-राजस्थान के मजदूरों के वापस लौटने से काम में सुस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ धाम: गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट पर कार्य रुका, पंजाब-राजस्थान के मजदूरों के वापस लौटने से काम में सुस्ती
Thu, 17 Jun 2021 12:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:23 PM IST
सार
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने काशी विश्वनाथ धाम के कार्यों की समीक्षा में पाया कि काम अपने निर्धारित लक्ष्य से तीन फीसदी पीछे चल रहा है।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम में चल रहा निमार्ण कार्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ धाम के तहत गंगा घाट पर चल रहे काम की गति थोड़ी सुस्त हो गई है। गंगा के जलस्तर में अचानक हो रही बढ़ोतरी के कारण घाट पर चल रहे निर्माण कार्यों को रोकना पड़ा है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बुधवार को काशी विश्वनाथ धाम के कार्यों की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने बताया कि धाम का काम अपने निर्धारित लक्ष्य से तीन फीसदी पीछे चल रहा है।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम का 55 फीसदी से अधिक काम पूर्ण हो चुका है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण घाट पर होने वाले कार्यों को फिलहाल रोकना पड़ रहा है। हर साल जुलाई में गंगा का जलस्तर बढ़ता था लेकिन इस बार जून के प्रथम सप्ताह से ही जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। इसके कारण ललिता व जलासेन घाट पर चल रहे निर्माण कार्य की गति सुस्त हो गई है।
विज्ञापन
वहीं, राजस्थान में लॉकडाउन व पश्चिम बंगाल में चुनाव के कारण काफी संख्या में मजदूर वापस चले गए थे। काशी विश्वनाथ धाम में 12 सौ मजदूरों से काम कराने का लक्ष्य रखा गया है हालांकि वर्तमान में एक हजार मजदूर कार्य कर रहे हैं। संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद मजदूरों का आना भी शुरू हो चुका है। इसके साथ ही मंदिर परिसर में मार्बल लगाने का काम चल रहा है। काशी विश्वनाथ धाम का काम 15 नवंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन