{"_id":"669359a997abaa5b280ba4e6","slug":"kashi-vishwanath-dham-now-regular-visitors-can-enter-from-any-gate-2024-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ धाम: अब किसी भी द्वार से प्रवेश कर सकेंगे नेमी दर्शनार्थी, काशीवासियों को यहां से मिलेगी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ धाम: अब किसी भी द्वार से प्रवेश कर सकेंगे नेमी दर्शनार्थी, काशीवासियों को यहां से मिलेगी एंट्री
Sun, 14 Jul 2024 10:23 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 14 Jul 2024 10:23 AM IST
सार
Kashi Vishwanath Mandir Rules : सावन शुरू होने से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सावन में होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर छह द्वार बनाए गए हैं। वहीं धाम में काशीद्वार का ट्रायल पूरा हो चुका है। इसी द्वार से काशीवासियों को प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
kashi vishwanath dham
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ धाम में नेमी दर्शनार्थी अपनी श्रद्धा के अनुसार किसी भी द्वार से प्रवेश कर सकेंगे। जबकि काशी के श्रद्धालुओं के लिए काशीद्वार का निर्माण किया गया है। शनिवार को भी धाम में काशीद्वार का ट्रायल भोर में मंगला आरती के बाद और शाम को भी एक घंटे के लिए किया गया।
विज्ञापन
शनिवार की भोर में श्री काशी विश्वनाथ धाम में बनाए गए काशीद्वार का सफल ट्रायल किया गया। शाम को भी चार से पांच बजे के बीच में काशीद्वार का ट्रायल हुआ। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि नंदू फारिया के काशीद्वार से काशीवासियों को प्रवेश दिया जाएगा। काशीद्वार का ट्रायल सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदूफारिया द्वार से सुबह और शाम श्रद्धालुओं को प्रवेश कराया गया। नेमी दर्शनार्थी जहां से पहले प्रवेश करते रहे हैं वहां से ही प्रवेश करेंगे। उनको काशीद्वार नहीं भेजा जाएगा। इसको लेकर भ्रमित होने की जरूरत नहीं है, यह एक अतिरिक्त सुविधा काशीवासियों को दी गई है।
काशीद्वार स्थानीय निवासियों के लिए बनाया गया है, जिसमें पहचान पत्र देखने के बाद प्रवेश दिया जाएगा। फिलहाल यह सभी काशीवासियों के लिए शुरू नहीं किया गया है। दो दिन के लिए नेमियों व कार्डधारकों के लिए शुरू किया गया है। पहले से चली जा रही सुविधाओं को बंद नहीं किया गया है। इसके बाद समस्त काशीवासियों के लिए खोलने पर जो भी निर्णय होगा, उसकी सूचना जारी की जाएगी।
काशीद्वार स्थानीय निवासियों के लिए बनाया गया है, जिसमें पहचान पत्र देखने के बाद प्रवेश दिया जाएगा। फिलहाल यह सभी काशीवासियों के लिए शुरू नहीं किया गया है। दो दिन के लिए नेमियों व कार्डधारकों के लिए शुरू किया गया है। पहले से चली जा रही सुविधाओं को बंद नहीं किया गया है। इसके बाद समस्त काशीवासियों के लिए खोलने पर जो भी निर्णय होगा, उसकी सूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन