{"_id":"5d10f7118ebc3e7a73541069","slug":"kashi-vishwanath-dham-construction-of-dpr-sent-for-up-cabinate-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों में बनेगा काशी विश्वनाथ धाम का डीपीआर, कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों में बनेगा काशी विश्वनाथ धाम का डीपीआर, कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार
Mon, 24 Jun 2019 09:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 24 Jun 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के लिए बनाया गया डीपीआर सोमवार को शासन को भेज दिया गया। यह डीपीआर कुल 428 करोड़ का है। अब यह डीपीआर कैबिनेट में रखा जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही आगे का काम हो सकेगा।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर मीरघाट और मीरघाट से लेकर जलासेन होते हुए मंदिर तक करीब 40 हजार वर्ग मीटर में बनने वाले धाम का डीपीआर फाइनल कर दिया है। इसमें दुकानें, वेद विज्ञान शाला, हेल्प डेस्क, कार्यालय, कंट्रोल रूम, संग्रहालय, यज्ञशाला का निर्माण होना है। इसके साथ ही मुमुक्षु भवन का निर्माण और अन्य सुविधाएं शामिल है।
विज्ञापन
इसके लिए डीपीआर बनाने वाली कंपनी ने राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर इसे तैयार किया है। जिसका मंदिर प्रशासन ने अवलोकन के बाद सही पाया है। अब इस डीपीआर को शासन की मंजूरी के लिए भेजा गया है। शासन इस डीपीआर की जांच के बाद उसे कैबिनेट के लिए भेज देगा।
विज्ञापन