फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith will have to prepare over 60,000 degrees within seven days prior to convocation ceremony

MGKVP: काशी विद्यापीठ को दीक्षांत समारोह से पहले सात दिन में तैयार करनी होंगी 60 हजार से ज्यादा डिग्रियां

Tue, 21 Jul 2026 03:06 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 21 Jul 2026 03:06 PM IST
सार

काशी विद्यापीठ में 28 जुलाई को होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। उधर, दीक्षांत समारोह से पहले सात दिन में 60 हजार से ज्यादा डिग्रियां तैयार करनी होंगी। 

विज्ञापन
Kashi Vidyapith will have to prepare over 60,000 degrees within seven days prior to  convocation ceremony
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ गेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय और कॉलेजों के विद्यार्थियों को 60 हजार से ज्यादा डिग्रियां वितरित की जानी हैं। विवि की ओर से स्वर्ण पदक पाने वाले मेधावियों की सूची जारी करने के बाद अब सात दिन में विवि प्रशासन के लिए इतनी बड़ी संख्या में डिग्रियां तैयार करवाना एक बड़ी चुनौती है। काशी विद्यापीठ में 28 जुलाई को होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि इस बार समारोह में मंच से विश्वविद्यालय के साथ ही कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी कुलाधिपति के हाथों पदक मिलेगा। 48वें समारोह में वाराणसी समेत पांच जिलों में चलने वाले कॉलेजों में स्नातक, स्नातकोत्तर, शोध सहित 60 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित की जाएंगी। परीक्षा विभाग की ओर से डिग्रियां तैयार करवाई जा रही हैं। 
विज्ञापन


यूपी की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने दीक्षांत समारोह वाले दिन ही सभी विद्यार्थियों को उनकी डिग्रियां डिजिलॉकर में भिजवाने को कहा है। पिछले साल भी जैसे ही समारोह में कुलाधिपति का संबोधन खत्म हुआ, चंद सेकंड में ही 70 हजार से ज्यादा डिग्रियां विद्यार्थियों के खाते में चली गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले कुलपति
दीक्षांत समारोह की तैयारियां चल रही हैं। समय से सभी डिग्रियां तैयार करवाने को परीक्षा विभाग को कहा गया है। समारोह वाले दिन ही डिजिलॉकर में सभी विद्यार्थियों को डिग्री दिलाए जाने का कार्य किया जाएगा। -प्रो.एके त्यागी, कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed