{"_id":"587547744f1c1bab78ba8195","slug":"kashi-vidyapith-oral-exam-from-20-jan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेवार केंद्रों पर 20 से मौखिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेवार केंद्रों पर 20 से मौखिक परीक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 11 Jan 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
student
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध जिलों के कॉलेजों में एमकॉम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर प्राइवेट परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षा 20 जनवरी से शुरू होगी। भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, बलिया के कॉलेजों में 31 जनवरी तक होने वाली मौखिकी के लिए जिलेवार केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश ने बताया कि भदोही में काशी नरेश राजकीय पीजी कॉलेज ज्ञानपुर, मिर्जापुर में जीडी बिनानी पीजी कॉलेज, सोनभद्र में काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर और बलिया में मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। बताया कि बनारस और चंदौली जिले के परीक्षार्थियों के लिए विद्यापीठ मुख्य कैंपस को केंद्र बनाया गया है। भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र और बलिया जिले के परीक्षा केंद्र के प्राचार्यों को इस तिथि पर परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है। इस बारे में विस्तृत जानकारी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।