फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi vidyapith: Now foreign students will also get admission in Vidyapeeth, admission process will start

Kashi vidyapith: अब विदेशी छात्रों को भी मिलेगा विद्यापीठ में एडमिशन, नए सत्र से शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया

Sun, 15 Jan 2023 12:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 15 Jan 2023 12:37 PM IST
सार

काशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विदेशी छात्रों के लिए विश्वविद्यालय ने नई नियमावली तैयारी की है। इसके तहत विदेशी छात्रों को दाखिले में काफी रियायतें दी जाएंगी। फीस के साथ ही दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा में भी वरीयता मिलेगी। विदेशियों के लिए विश्वविद्यालय में शैक्षिक माहौल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Kashi vidyapith: Now foreign students will also get admission in Vidyapeeth, admission process will start
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के द्वार अब विदेश में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए खुल गए हैं। ये उपलब्धि विश्वविद्यालय को उसके सौ साल पूरे होने पर मिलने जा रही है। नई शिक्षा नीति के तहत यहां अब विदेशी विद्यार्थियों को भी दाखिला मिल सकेगा। उन्हें दाखिले में रियायत भी मिलेगी। फीस भी दूसरे विश्वविद्यालयों के मुकाबले कम होगी। आगामी सत्र से इसकी शुरुआत होगी।   

विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विदेशी छात्रों के लिए विश्वविद्यालय ने नई नियमावली तैयारी की है। इसके तहत विदेशी छात्रों को दाखिले में काफी रियायतें दी जाएंगी। फीस के साथ ही दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा में भी वरीयता मिलेगी। विदेशियों के लिए विश्वविद्यालय में शैक्षिक माहौल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

दाखिला लेने वाले विदेशी छात्रों के लिए अलग से शुल्क निर्धारित किया गया है। छात्रों की फीस बीएचयू से कम होगी और विद्यार्थियों के लिए अलग से प्रकोष्ठ बनाया गया है। विदेशी छात्रों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के अतिथि गृह को अंतरराष्ट्रीय छात्रावास बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kashi vidyapith: Now foreign students will also get admission in Vidyapeeth, admission process will start
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ।
विश्वविद्यालय में हैं दस हजार विद्यार्थी
विश्वविद्यालय के स्नातक व स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में करीब दस हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें ज्यादातर विद्यार्थी वाराणसी व पूर्वांचल के आसपास के जिलों व बिहार के हैं। विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों की संख्या नगण्य है। जबकि संस्कृत विश्वविद्यालय में पंजीकृत दो हजार विद्यार्थियों में से करीब 60 विदेशी छात्र हैं। इसमें नेपाल, बर्मा, भूटान और तिब्बत के छात्र हैं। 

डिप्लोमा पाठ्यक्रम में रोजगार की अपार संभावना 
विदेशी छात्रों के लिए विश्वविद्यालय में कन्नड़, कर्मकांड, साइकोथेरेपी काउंसिलिंग एंड गाइडेंस, रशियन नेचुरोपैथी एंड योग, नेचुरल डिजास्टर मैनेजमेंट, ग्राउंड वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट डिप्लोमा काफी उपयोगी है।

अब विदेशी छात्रों को भी विश्वविद्यालय में दाखिला दिया जाएगा। फीस कम रखने के साथ ही छात्रावास की भी सुविधा विदेशी छात्रों को मिलेगी। - प्रो. एके त्यागी, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed