फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith Convocation Female students outnumber males three-to-one among medalists

विद्यापीठ का दीक्षांत: 53 मेधावियों को मिलेंगे 82 पदक, 63184 को उपाधियां; छात्रों से तीन गुनी ज्यादा छात्राएं

Mon, 27 Jul 2026 02:39 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 27 Jul 2026 02:39 PM IST
सार

Kashi Vidyapith Convocation: काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में इस बार छात्राओं का दबदबा रहेगा। 53 मेधावियों को 82 पदक प्रदान किए जाएंगे, जिनमें छात्राओं की संख्या छात्रों से लगभग तीन गुना है। समारोह में कुल 63,184 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
Kashi Vidyapith Convocation Female students outnumber males three-to-one among medalists
प्रेसवार्ता में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शिक्षकगण। - फोटो : संवाद

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह में इस बार 53 मेधावियों को 82 पदक मिलेंगे। पदक पाने वालों में छात्राओं की संख्या छात्रों की तीन गुना से भी ज्यादा है। 28 जुलाई को होने वाले समारोह में 40 छात्राओं को और केवल 13 छात्रों को पदक दिए जाएंगे। इस बार यूजी, पीजी और पीएचडी में 63184 उपाधियां दी जाएंगी।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने प्रेसवार्ता में बताया कि पहली बार विवि की ओर से उद्यमी को डीलिट की उपाधि से नवाजा जाएगा। राज्यपाल दो खिलाड़ियों को भी सम्मानित करेंगी और महाविद्यालयों के 3 और विवि कैंपस के 1 शिक्षक भी सम्मानित होंगे। विवि की ओर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इस आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुलपति ने बताया कि समारोह के मंच से 26 मेधावियों को कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल पदक देंगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

इनमें महाविद्यालयों की तीन छात्राओं समेत कुल 20 छात्राएं हैं। समारोह में यूजी के 49659 (18708 छात्र और 30951 छात्राएं), पीजी के 13401 (3421 छात्र, 9980 छात्राएं) और पीएचडी के 123 कुलपति ने बताया कि विवि की ओर से हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने वाले उद्यमी को डीलिट उपाधि दी जाएगी। इसके अलावा बेहतर कार्य करने वाले एक विश्वविद्यालय के और 3 कॉलेजों के शिक्षक सम्मानित होंगे। समारोह में राज्यपाल के पदक देते ही सभी विद्यार्थियों की डिग्रियां डिजीलॉकर में चल जाएगी। इस दौरान कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, कुलानुशासक प्रो. केके सिंह मौजूद रहे।

100 आंगनबाड़ी केंद्रों को किट बांटेंगी राज्यपाल : पांच लोगों को मंच से किट मिलेगी। बाकी को मुख्य समारोह के बाद दी जाएगी। समारोह के दौरान ही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की मौजूदगी में 14-15 साल की किशोरियों का एचपीवी वैक्सीनेशन किया जाएगा।

आज पूर्वाभ्यास, शामिल होंगे पदक पाने वाले मेधावी : दीक्षांत से एक दिन पहले सोमवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। इसमें कार्यपरिषद सदस्यों, विद्या परिषद सदस्यों के साथ ही पदक पाने वाले मेधावी भी शामिल होंगे। इसी दिन भूमि पूजन भी होगा। कुलपति ने बताया कि समारोह में सभी विद्यार्थियों को समारोह से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी।

विज्ञापन

17 विद्यार्थियों को दो स्वर्ण
बीएससी ऑनर्स कृषि - त्रिशा सिंह गौतम
बीएड - निधि श्रीवास्तव
एलएलबी - हरिप्रिया
एमए योग  - दिशा, खूशबू 
एमएड - प्रियाशी कुशवाहा
एलएलएम - अभिषेक सिंह
एमससी गणित - सुनीता यादव
एमए हिंदी - ब्रजेश प्रजापति
एमए (पत्रकारिता) - निशा सिंह
एमए संस्कृत - संगीता पटेल
एमए इतिहास - अनन्या त्रिपाठी
एमएफए पेटिंग - जय गुप्ता
एमए अर्थशास्त्र -  शिवांगी पटेल
एमसीए द्विवर्षीय - राज सिंह
एमएस डब्ल्यू - अंकिता रस्तोगी
एमबीए - अंजली चेलानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed