फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith Administration removed Prof vandana sinha from Chairperson and Director of Social Work Depa

काशी विद्यापीठ प्रशासन की कार्रवाई: समाजकार्य विभाग की अध्यक्ष और निदेशक पद से भी हटाई गईं प्रो. वंदना सिन्हा

Fri, 02 Sep 2022 10:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 02 Sep 2022 10:56 PM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाजकार्य विभाग में वरिष्ठता को दरकिनार कर विभागाध्यक्ष पद पर की गई नियुक्ति मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
Kashi Vidyapith Administration removed  Prof vandana sinha from  Chairperson and Director of Social Work Depa
प्रो. वंदना सिन्हा, प्रो. अशोक कुमार मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाजकार्य विभाग में विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्रवाई निरंतर जारी है। विभागाध्यक्ष पद पर नियुक्ति निरस्त करने के बाद प्रो. वंदना सिन्हा को समाज कार्य संकाय के संकायाध्यक्ष और गांधी अध्ययन पद के निदेशक पद से भी हटा दिया गया है। वहीं वाणिज्य एवं प्रबंधशास्त्र संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार मिश्र को समाजकार्य संकाय का संकायाध्यक्ष एवं गांधी अध्ययनपीठ का निदेशक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. एके त्यागी ने बताया कि राजभवन के आदेश पर समाजकार्य विभागाध्यक्ष पद पर प्रो. वंदना सिन्हा की नियुक्ति को निरस्त किया गया है। प्रो. वंदना सिन्हा और प्रो. एमएम वर्मा में वरीष्ठता का विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। प्रो. एमएम वर्मा ने इसकी शिकायत राजभवन से की थी और उसके बाद कुलाधिपति ने विभागाध्यक्ष पद पर नियुक्ति को निरस्त करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


राजभवन की संस्तुति पर जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद वरीष्ठता क्रम का निर्धारण किया जाएगा। कुलपति ने राजभवन को संकायाध्यक्षों के नाम राजभवन को भेज दिया है। कुलाधिपति द्वारा दो संकायाध्यक्षों के चयन के बाद कमेटी बनाकर मामले का निस्तारण किया जाएगा। समाज कार्य संकाय में 29 जनवरी 2021 को प्रो. वंदना सिन्हा को समाजकार्य विभाग का विभागाध्यक्ष बनाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed