फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   KASHI VIDYAPEETH

छात्रसंघ चुनाव में नौ हजार मतदाता करेंगे मतदान

Sun, 24 Nov 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
KASHI VIDYAPEETH
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव में 28 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले चुनाव प्रचार बंद होना है। ऐसे में प्रत्याशियों के पास प्रचार का बस 26 नवंबर तक का ही मौका है। इधर, शनिवार को भी अलग-अलग पदों के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे प्रत्याशी छात्र-छात्राओं से वोट की अपील करते रहे। मानविकी संकाय में सुबह 9 बजे से 2 बजे तक होने वाले मतदान में 20 बूथों पर करीब 9 हजार मतदाता अपना वोट डालेंगे।
विज्ञापन

चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची फाइनल होने के बाद से ही परिसर में सरगर्मी बढ़ गई है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालयमंत्री के साथ ही संकाय प्रतिनिधि पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी मानविकी संकाय से लेकर समाज कार्य संकाय, शिक्षा संकाय आदि जगहों पर समर्थकों के साथ पहुंचे और अपने पख में वोट की अपील की। उधर सुरक्षा के लिहाज से परिसर में जगह-जगह पुलिस-पीएसी भी तैनात रही और प्रत्याशियों के हर गतिविधि पर नजर बनाए रखने के लिए वीडियोग्राफी भी कराई जाती रही।
विज्ञापन

कल तक दे सकेंगे नोटिस का जवाब
नामांकन वाले दिन मारपीट, पत्थरबाजी के बाद चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों को नोटिस जारी की गई थी। चुनाव अधिकारी ने तीन दिन के भीतर जवाब मांगा था, लेकिन अब तक केवल दस ही प्रत्याशी जवाब दे पाए हैं। चुनाव अधिकारी प्रो. सभाजीत सिंह यादव ने बताया कि सोमवार तक नोटिस का जवाब देने का समय है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed